Om Prakash Chautala: कितनी संपत्ति के मालिक थे ओमप्रकाश चौटाला, 87 साल की उम्र में पास की थी 12वीं की परीक्षा

Om Prakash Chautala Net Worth: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम में अपने निवास स्थान पर शुक्रवार पर अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) इंडिया नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे।

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के 7 बार विधायक और पांच बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1968 में की थी। चौटाला ने अपना पहला चुनाव पिता देवीलाल की परंपरागत सीट ऐलनाबाद से लड़ा था। आइए जानते है उनकी पढ़ाई, राजनीतिक करियर और नेटवर्थ के बारे में...

Om Prakash Chautala Net Worth

87 साल की उम्र में ओमप्रकाश चौटाला ने की थी 12वीं

ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद ही ओपी चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। उस वक्त चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे।

ओमप्रकाश चौटाला नेट वर्थ (Om Prakash Chautala Net Worth)

ओमप्रकाश चौटाला ने साल 2009 में चुनाव आयोग के सामने अपना हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामे में चौटाला ने अपनी कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ 35 लाख 95 हजार 730 रुपए बताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमप्रकाश चौटाला के पास 24 मई 1993 से पहले 3.10 लाख रुपए की संपत्ति थी। 31 मई 2006 तक उनकी चल-अचल संपत्ति बढ़कर 4.20 करोड़ रुपए हो गई थी।

आय से अधिक संपत्ति का कोर्ट ने पाया था दोषी

1993 से 2006 तक 2.73 करोड़ रुपए की संपत्ति दिखाई गई थी। जबकि, 1.37 करोड़ रुपए के खर्च भी दिखाया था। कोर्ट ने चौटाला को 21 मई को 2.81 करोड़ रुपए की आस ये अधिक संपत्ति रखने का दोषी पाया था। साल 1999-2000 से लेकर 2005-06 तक इसमें काफी वृद्धि हुई और यह 26 लाख रुपये से लेकर 45 लाख रुपये तक हो गई। इस दौरान वे जुलाई 1999 से फरवरी 2005 तक मुख्यमंत्री रहे।

चौटाला की अचल संपत्तियों में नई दिल्ली के हैली रोड पर एक फ्लैट शामिल है, जिसे 16.23 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसके अलावा, पंचकूला में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के सेक्टर 4 में एक प्लॉट 1993-2006 की कर निर्धारण अवधि के दौरान 4.10 लाख रुपये में खरीदा गया था।

ओम प्रकाश चौटाला का राजनीतिक सफर
ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के 7 बार विधायक और पांच बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1968 में की थी। चौटाला ने अपना पहला चुनाव पिता देवीलाल की परंपरागत सीट ऐलनाबाद से लड़ा था। खबर के मुताबिक, 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+