BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे, AI समिट विवाद पर सियासत गरम
Aaj Ka taja samachar Breaking (21 February 2026): नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है। आज से टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट की नींव रखेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में आरएसएस से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!
LIVE Feed
BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे; AI समिट विवाद पर सियासत गरम
दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे के बाद भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली, सूरत, हैदराबाद और महाराष्ट्र के मुलुंड समेत कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुलुंड में जब राहुल गांधी ठाणे की ओर जा रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इससे पहले एआई समिट में कुछ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बिना शर्ट के हॉल में घुसकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए थे, खासकर अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर।
US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले पर भारत का रुख साफ: पहले करेंगे अध्ययन, फिर देगा जवाब—प्रह्लाद जोशी
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद भारत की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार इस फैसले का गहन अध्ययन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर औपचारिक प्रतिक्रिया वाणिज्य मंत्रालय या विदेश मंत्रालय की ओर से दी जाएगी। जोशी ने कहा कि उन्होंने मीडिया के जरिए फैसले की जानकारी ली है और भारत सरकार तथ्यों की समीक्षा के बाद ही अपना पक्ष रखेगी।
अजित पवार विमान हादसे पर सियासत तेज: रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल, नागरिक उड्डयन मंत्री से मांगा इस्तीफा
अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले को लेकर सियासी घमासान बढ़ गया है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल खड़े किए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफे की मांग की। रोहित पवार का दावा है कि उन्होंने खुद इस हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की, जिसमें कई बड़ी खामियां सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान की मालिक कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण हासिल है।
श्रीनगर में बड़ा हादसा: नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9 जवान घायल
श्रीनगर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब सीआरपीएफ का बुलेटप्रूफ (बीपी) वाहन अचानक नहर में जा गिरा। इस दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 9 जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
AI समिट विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन; वीरेंद्र सचदेवा हिरासत में
इंडियन यूथ कांग्रेस के एआई समिट में हुए हंगामे के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, समिट में विरोध करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। सचदेवा ने कहा कि यह किसी पार्टी नहीं, बल्कि देश की छवि से जुड़ा कार्यक्रम था और इसका विरोध राष्ट्रहित में है।
दिल्ली में आतंकी अलर्ट जारी, लश्कर-ए-तैयबा की साजिश
दिल्ली में आतंकी अलर्ट जारी। लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर को IED से उड़ाने की साजिश की आशंका। लश्कर-ए-तैयबा पर खुफिया एजेंसियों की नजर।
राष्ट्रपति भवन में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का भव्य स्वागत, मोदी और मुर्मू रहे मौजूद
दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को औपचारिक स्वागत दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और राष्ट्रपति लूला ने एक-दूसरे को अपने-अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से परिचित कराया। यह मुलाकात भारत-ब्राजील संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
रणवीर सिंह को 20 करोड़ की धमकी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर पर LOC जारी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। आरोप है कि उसने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 20 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी। रणवीर के मैनेजर को एक वॉइस नोट मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया। पुलिस ने ऑडियो की जांच के लिए उसे पंजाब और हरियाणा भेजा है।
More From
-
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications