Delhi Terror Alert: दिल्ली पर बड़ा आतंकी साया? लाल किला-चांदनी चौक के मंदिर पर लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश
Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली एक बार फिर हाई अलर्ट पर है। खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba ने लाल किले के पास स्थित एक मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रची है। आशंका जताई गई है कि चांदनी चौक इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED के जरिए बड़ा हमला किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, लाल किला और उसके आसपास का इलाका संभावित निशाने पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी टारगेट कर सकता है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बदले की साजिश की आशंका (IED Plot)
जानकारी के अनुसार, यह कथित साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट के बाद बदले की भावना से जुड़ी हो सकती है। उस हमले में 31 लोगों की मौत हुई थी और 160 से ज्यादा घायल हुए थे। हालांकि उस हमले की जिम्मेदारी Islamic State ने ली थी, लेकिन अब भारत में किसी बड़े हमले की योजना की आशंका जताई जा रही है।
पहले भी मिल चुका है इनपुट (Security Agencies Alert)
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस से पहले भी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी की थी कि खालिस्तानी संगठनों और बांग्लादेश आधारित आतंकी नेटवर्क दिल्ली समेत कई शहरों को निशाना बना सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश में बैठे कट्टरपंथी आकाओं के इशारे पर काम कर रहे हैं और आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है।
स्वतंत्र पुष्टि नहीं
राजधानी में बढ़ती हलचल के बीच सवाल यही है कि क्या दिल्ली एक बार फिर किसी बड़े खतरे के मुहाने पर खड़ी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications