Good Friday Bank Holiday April 2026: आज कहां-कहां बैंक बंद? क्या ATM नहीं चल रहा है?
Good Friday Bank Holiday April 2026: आज पूरा देश गुड फ्राइडे का त्योहार मना रहा है, ये ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आज भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इसके परिणामस्वरूप, इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद हैं लेकिन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस अवकाश का पालन नहीं करते हैं, इससे ग्राहकों के बीच अपनी क्षेत्रीय बैंक शाखाओं के कामकाज को लेकर भ्रम पैदा हो गया है।

आज कहां-कहां बैंक बंद है?
गुड फ्राइडे के मौके पर आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे लेकिन UPI, ATM, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं जैसी ऑनलाइन सेवाएं चल रही हैं।
अप्रैल 2026 की मुख्य बैंक छुट्टियां
- 3 अप्रैल (शुक्र): गुड फ्राइडे
- 11 अप्रैल (शनि): दूसरा शनिवार
- 14 अप्रैल (मंगल): डॉ. अंबेडकर जयंती / बैसाखी / तमिल नया साल / बोहाग बिहू / विशु
- 15 अप्रैल (बुध): बंगाली नया साल / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस
- 16 अप्रैल (गुरु): बोहाग बिहू
- 20 अप्रैल (सोम): बसव जयंती / अक्षय तृतीया
- 21 अप्रैल (मंगल): गारिया पूजा
- 25 अप्रैल (शनि): चौथा शनिवार
14 अप्रैल को यहां बैंक बंद रहेंगे
इस दिन पूरे भारत में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस खास दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications