Iran Bridge: करज पुल का बदला लेगा ईरान, जारी की खाड़ी के 8 पुलों की लिस्ट, कब से शुरू होगा हमला?

Iran Bridge: अमेरिका ने ईरान के करज पुल पर हमला कर खाड़ी में उसके साथी देशों के गले में एक और मुसीबत बांध दी है। मिडिल ईस्टा सबसे ऊचा पुल कहे जाने वाले करज पुल पर हुए हमले के बाद बौखलाए ईरान ने 8 नए पुलों की लिस्ट जारी की है जो अलग-अलग खाड़ी देशों में मौजूद है। ईरान अब इन सभी 8 पुलों पर अपने निशाने पर लेगा, ऐसा दावा किया है। जिसके बाद अमेरिका या इजरायल का तो पता नहीं लेकिन खाड़ी देशों की सांसें फूलने लगी हैं।

करज पुल पर हमला

यह कदम करज के पास एक बड़े पुल पर हुए खतरनाक हवाई हमले के कुछ घंटों बाद सामने आया। इस हमले में कम से कम 8 नागरिकों की मौत हो गई और 95 लोग घायल हुए। मरने वालों में स्थानीय लोग, यात्री और 'नेचर डे' मना रहे परिवार शामिल थे। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका था जब किसी पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। B1 ब्रिज, जो अल्बोरज प्रांत में तेहरान को करज से जोड़ता है, इस हमले का टारगेट था।

Iran Bridge

ट्रंप ने डाला आग में घी

हमले के बाद की डरावनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। Donald Trump ने भी इस तबाही का वीडियो शेयर किया और कहा कि ईरान का सबसे बड़ा पुल नष्ट हो गया है और अभी बहुत कुछ बाकी है। इसके अलावा ट्रंप ने एक बार फिर डील करने की धमकी दी है। ट्रंप के इस बयान ने आग में घी काम कर दिया है।

ईरान की हिट लिस्ट में कौन-कौन से पुल?

हमले के बाद ईरानी मीडिया ने उन पुलों की लिस्ट जारी की जिन्हें आगे निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुवैत का 36 किलोमीटर लंबा शेख जाबेर अल अहमद अल सबा ब्रिज शामिल है, जिसे देश की उत्तरी लाइफलाइन माना जाता है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

बहरीन, सऊदी और UAE भी लिस्ट में

इस लिस्ट में किंग फहद कॉजवे भी शामिल है, जो सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ता है और व्यापार के साथ-साथ अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के लिए बेहद अहम है। UAE में अबू धाबी के तीन बड़े पुल-शेख जायद, अल मक़ता और शेख खलीफा ब्रिज भी इस लिस्ट में हैं, जो आईलैंड को मेनलैंड से जोड़ते हैं।

जॉर्डन के पुल भी खतरे में

जॉर्डन में किंग हुसैन ब्रिज (एलनबी ब्रिज), दमीया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज को भी इस सूची में शामिल किया गया है। ये पुल जॉर्डन और वेस्ट बैंक के बीच आवाजाही और अम्मान शहर के ट्रैफिक के लिए बेहद जरूरी हैं।

अभी हमला नहीं, लेकिन बड़ा संकेत

हालांकि अभी तक इन पुलों पर किसी हमले की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह लिस्ट साफ संकेत देती है कि युद्ध का दायरा अब और बढ़ सकता है। खाड़ी देशों ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि वे पहले ईरानी हमलों की निंदा कर चुके हैं।

पुल क्यों हैं इतने अहम?

ईरानी मीडिया के मुताबिक, इन पुलों को बनाना बेहद मुश्किल और महंगा होता है। इन्हें बनाने में कई साल और अरबों डॉलर लगते हैं। कुछ पुल ऐसे हैं जिनका कोई बैकअप रूट भी नहीं है। अगर इन पर हमला होता है, तो पूरे क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, व्यापार और आम जिंदगी पर बड़ा असर पड़ सकता है।

क्या है ईरान का मतलब?

ईरान का लिस्ट जारी करना ही ये संकेत देता है कि उसकी तैयारी चल रही है। साथ ही चेतावनी देना भी इस तैयारी का हिस्सा हो सकता है। जिसमें ईरान ने अभी तक कोई हमला पुलों पर नहीं किया। लेकिन आगे करेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। साथ ही, ये लिस्ट अपने आप में इन पुलों के लिए बड़ा खतरा है, क्योंकि इसका एक दूसरा मतलब ये भी निकलता है कि ईरान पहले बता चुका है वह कहां हमला करेगा। जैसे कि उसने बहरीन में स्थित अमेजन कपनी की बिल्डिंग पर हमला करने से पहले साफ बता दिया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+