US F-35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट! Photo-Video डालकर किया दावा, Trump ने साधी चुप्पी?
US F-35: अमेरिका-ईरान की जंग में डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका लगता दिख रहा है। दरअसल ईरान की न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि IRGC ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू जेट को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस विमान के पायलट के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है।
IRGC ने डाले फोटो, क्या आया सामने?
IRGC ने इस दावे के बाद अलग-अलग सोर्स से इसके फोटो भी जारी किए। जिसमें फाइटर जेट के कुछ हिस्से भी मलबे में तब्दील होने के बाद देखने को मिले। इन पर अमेरिकी एयरफोर्स का सिंबल भी है। रिफरेंस के लिए IRGC ने F-35 के फोटो भी डाले। दोनों ही तस्वीरों में सिंबल ठीक उसी जगह पर है जहां होना चाहिए। साथ ही हमने इन तस्वीरों को AI में ट्रैक करने की कोशिश की तो रिजल्ट नहीं मिले, मतलब फोटो असली जैसे लग रहे हैं। बावजूद इसके वनइंडिया फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो भी आए
कुछ अकाउंट्स ने सोशल मीडिया पर घटना का दावा करते हुए वीडियो भी डाले। जैसे @Currentport1 नाम के हैंडल ने वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें F-35 के तबाह होने का दावा भी किया।
इसके अलावा @LadyJustice9111 अकाउंट से कुछ और तस्वीरें पोस्ट की गईं जिन्होंने नए सिरे से इस दावे को मजबूत किया है। हालांकि अमेरिका की तरफ से अभी तक जवाब नहीं आया है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है। अगर कोई जवाब आता है तो उसे भी खबर में अपडेट किया जाएगा।
पड़ोसियों पर फिर दागी मिसाइलें और ड्रोन
इसी दौरान, ईरान ने इजराइल और कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले भी किए हैं। शुक्रवार को तेहरान और इस्फहान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ये घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब अमेरिका पहले से मौजूद अपनी सैन्य ताकत को मिडिल ईस्ट में और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।
कुवैत की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी ड्रोनों ने शुक्रवार को मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने इस हमले की पुष्टि की और बताया कि आग बुझाने के लिए टीमों को तुरंत तैनात किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, यह रिफाइनरी इस युद्ध में पहले भी कई बार निशाना बन चुकी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications