Ajit Pawar Plan Crash: अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-दादा की मौत राजनीतिक साजिश
Ajit Pawar Plane Crash Investigation: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार की एक विमान हादसे में हुई मृत्यु के बाद अब उनके भतीजे और एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रोहित पवार ने शनिवार, 21 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस करके इस पूरे मामले को साजिश करार देते हुए इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
रोहित पवार ने दावा किया कि इस मामले में VSR वेंचर्स को शक्तिशाली लोगों द्वारा बचाया जा रहा है। उन्होंने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप की मांग की है।

रोहित पवार ने इस पूरे मामले को साजिश करार देते हुए इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। रोहित पवार ने कहा कि इस घटना के पीछे राजनीतिक या कारोबारी साजिश हो सकती है और यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है।
Rohit Pawar NCP-SCP Statement: 'दो तरह की हो सकती है साजिश'
मीडिया से बातचीत में रोहित पवार ने कहा, अगर हम साजिश की बात करें, तो वह दो तरह की हो सकती है एक राजनीतिक और दूसरी व्यापारिक। हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह साजिश किस तरह की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस मामले में जिम्मेदार VSR कंपनी को कोई बचा रहा है या संरक्षण दे रहा है, तो वह भी एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। रोहित पवार ने कहा, हम यह पता लगाना चाहते हैं कि यह किस तरह की साजिश है। VSR कंपनी के पीछे बहुत ताकतवर लोग और DGCA के अधिकारी खड़े हैं, जो इस जांच को प्रभावित कर रहे हैं।
VSR Ventures Safety Audit और DGCA पर गंभीर आरोप
रोहित पवार ने VSR वेंचर्स के खिलाफ कई 'रेड फ्लैग' जारी किए हैं। रोहित पवार का दावा है कि विमान में दो अतिरिक्त और अवैध फ्यूल टैंक रखे गए थे, जिन्होंने 'बम' की तरह काम किया और धमाके की तीव्रता को बढ़ा दिया। मेंटेनेंस में लापरवाही के भी आरोप है कि कंपनी के इंजन पुराने हो चुके थे और उनके पास केवल 85 घंटे की उड़ान का ही समय बचा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी कागजी दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को अपनी सुविधा के अनुसार बदल रही है। रोहित पवार ने सीधे तौर पर VSR कंपनी और DGCA के अधिकारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, इस कंपनी के पीछे कई ताकतवर लोग खड़े हैं। DGCA के अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। अगर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी है और न्याय दिलाना है, तो आम लोगों के बस की बात नहीं है।
PM Modi और Amit Shah से हस्तक्षेप की मांग
रोहित पवार ने कहा कि इस मामले में केवल देश के सबसे ताकतवर लोग ही न्याय दिला सकते हैं। अगर इस जांच को सही दिशा में ले जाना है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को खुद इसमें दखल देना होगा। क्योंकि इस केस में जो लोग शामिल हैं, वे भी बेहद ताकतवर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखेंगे, जिसे आज ही ईमेल के जरिए भेजा जाएगा।
एविएशन मंत्री के इस्तीफे की मांग
रोहित पवार ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर दी। यह हमारी स्पष्ट मांग है कि एविएशन मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। रोहित पवार के इन बयानों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे सुरक्षा में गंभीर चूक और कॉरपोरेट-राजनीतिक गठजोड़ का मामला बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या है पूरा विवाद?
हालांकि प्लेन क्रैश मामले से जुड़ी जांच अभी जारी है, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि इसमें कुछ निजी कंपनियों, सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण की भूमिका हो सकती है। इसी को लेकर अब केंद्र सरकार पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ता जा रहा है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और क्या केंद्र सरकार किसी स्वतंत्र या उच्चस्तरीय जांच का ऐलान करती है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications