Mumbai Ahmedabad Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन पर गुड न्यूज, 21 किमी लंबी सुरंग पर बड़ा अपडेट
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है, खासकर महाराष्ट्र के हिस्से में काम ने अब गति पकड़ ली है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने प्रोजेक्ट पर अपडेट साझा किया है। ताजा अपडेट के अनुसार, परियोजना की 21 किलोमीटर लंबी सुरंग में से 5 किलोमीटर हिस्से की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
यह खुदाई अत्याधुनिक न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) के जरिए की गई है, जिसे जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों में सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। यह सुरंग इस परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हिस्सों में से एक है, क्योंकि इसका एक भाग समुद्र के नीचे से भी गुजरेगा।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: ड्रेनेज सिस्टम पर हो रहा काम
- खुदाई पूरी होने के बाद अब सुरंग के भीतर अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में सुरंग के अंदर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इससे रिसने वाले पानी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सके।
- इसके लिए विशेष ड्रेनेज कास्टिंग गैंट्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद वॉटरप्रूफिंग गैंट्री के माध्यम से सुरंग की दीवारों पर विशेष मेम्ब्रेन लगाए जा रहे हैं।
- इससे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा परत का काम करते हैं। यह काम तकनीकी और इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।
Bullet Train Project: स्टील फ्रेमवर्क से मिलेगी मजबूती
सुरंग को संरचनात्मक मजबूती देने के लिए अब रीइन्फोर्समेंट बार केज लगाए जा रहे हैं। यह स्टील फ्रेमवर्क अंतिम कंक्रीट लाइनिंग के लिए आधार तैयार करता है। इसके बाद लाइनिंग गैंट्री की मदद से सुरंग के अंदर कंक्रीट की परत डाली जाती है, जो इसे स्थायी मजबूती और चिकनी सतह प्रदान करती है। इसके अलावा, संचालन और रखरखाव से जुड़े उपकरणों के लिए सुरंग के भीतर विशेष कक्ष भी विकसित किए जा रहे हैं।
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: अंडरग्राउंड हिस्से में चल रहा काम
पूरी परियोजना के इस भूमिगत हिस्से में हर चरण पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail Corridor) देश की परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि बुलेट ट्रेन का पहला संचालन 15 अगस्त 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
शुरुआती चरण में यह सेवा सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू की जाएगी। इसके लिए सूरत के पास एक आधुनिक डिपो का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications