Breaking: विनेश फोगाट बोलीं- हमारे लोग मुझे जिताएंगे और मैं उनकी नजर में विजेता हूं

Breaking News LIVE: आज से लेकर 10 सितंबर तक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं,तो वहीं दूसरी ओर यूपी के बहराइच में वन विभाग का 'ऑपरेशन भेड़िया' जारी है।

Breaking News LIVE                             10

अब तक चार भेड़िया मारे जा चुके हैं और दो की तलाश जारी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 08, 2024, 4:59 PM IST

हमारे लोग मुझे जिताएंगे और मैं उनकी नजर में विजेता हूं: विनेश फोगाट

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कहा, "अच्छा लग रहा है, लोग बहुत उत्साहित हैं, हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, कांग्रेस पार्टी ने हमें उम्मीदवार बनाकर यहां भेजा है, इसलिए लोग हमें प्यार दे रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमारे लोग मुझे जिताएंगे और मैं उनकी नजर में विजेता हूं, इसलिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।"
Sep 08, 2024, 3:56 PM IST

बजरंग पुनिया बोले- विनेश को हरा सकते हैं तो, CM सैनी जुलाना से चुनाव लड़कर दिखाए

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "अगर विनेश फोगाट को हराना आसान है तो नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट क्यों तलाश रहे हैं? अगर उन्हें लगता है कि विनेश फोगाट को कोई हरा सकता है, तो उन्हें जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए कहें... जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है। वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और वे कुछ भी कर सकते हैं।''
Sep 08, 2024, 3:13 PM IST

लखनऊ हादसा: CM योगी ने घायल पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने की घटना में घायल पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।
Sep 08, 2024, 2:23 PM IST

दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस

पटना जाने वाली मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को दो हिस्सों में बंट गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए थे, फिलहाल कोई हताहत की खबर नहीं है।
Sep 08, 2024, 2:19 PM IST

ओडिशा के सीएम 'नबन्ना' में हुए शामिल

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर के समलेश्वरी मंदिर परिसर में राज्य के मंत्रियों के साथ पवित्र 'नबन्ना' (नए चावल) में भाग लिया।
Sep 08, 2024, 1:59 PM IST

भाजपा बहुमत के साथ JK में सरकार बनाएगी-राजनाथ सिंह

कुछ दिन पहले,मैं अमेरिका में था और प्रवासी भारतीयों ने मुझसे पूछा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्या होगा। मैंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Sep 08, 2024, 1:57 PM IST

6 दशक बाद पहली बार वाल्मीकि समुदाय के लोग देंगे वोट

6 दशक बाद पहली बार वाल्मीकि समुदाय के लोग देंगे वोट, आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद घाटी में बदलाव की हवा
Sep 08, 2024, 1:57 PM IST

सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया

कोलकाता कांड के विरोध में TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया
Sep 08, 2024, 1:56 PM IST

लड़का या लड़की...क्या चाहते थे रणवीर सिंह?

लड़का या लड़की...क्या चाहते थे रणवीर सिंह? दीपिका की डिलीवरी से पहले बताई थी दिल की बात
Sep 08, 2024, 1:56 PM IST

मां बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म

दीपिका-रणवीर के घर आई लक्ष्मी, शादी के 6 साल बाद गूंजी किलकारी
Sep 08, 2024, 1:27 PM IST

'गठबंधन करने के लिए आरज़ू, हसरत, उम्मीद भी है'

AAP नेता राघव चड्ढा ने हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि 'गठबंधन करने के लिए आरज़ू, हसरत, उम्मीद भी है'
Sep 08, 2024, 12:47 PM IST

6 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की।
Sep 08, 2024, 12:41 PM IST

कोलकाता कांड पर खफा TMC सांसद ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दिया।
Sep 08, 2024, 12:39 PM IST

Dream11: ये 11 खिलाड़ी रातोंरात बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

Dream11: ये 11 खिलाड़ी रातोंरात बदल सकते हैं आपकी किस्मत! घर बैठे करोड़ो जीतने का मौका
Sep 08, 2024, 12:38 PM IST

फारुख अब्दुल्ला का अमित शाह पर पलटवार

फारुख अब्दुल्ला का शाह पर पलटवार, कहा' एनसी और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा सुनिश्चित करेगी'
Sep 08, 2024, 12:37 PM IST

अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड का टेस्ट कब और कहां देखें

AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड के एकमात्र टेस्ट में होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव
Sep 08, 2024, 11:28 AM IST

राहुल गांधी US में फिर करेंगे भारत की आंतरिक राजनीति पर बात?

अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी का भव्य स्वागत, क्या विदेशी जमीन पर फिर करेंगे भारत की आंतरिक राजनीति पर बात?
Sep 08, 2024, 11:28 AM IST

चिराग पासवान से असहज हुई BJP, पारस को...

Bihar Politics: चिराग से असहज हुई BJP, चाचा के ज़रिए भतीजा को काबू करने की चल रही तैयारी!
Sep 08, 2024, 11:27 AM IST

हुड्डा परिवार ने हमारी बहन-बेटियों की इज्जत...

महाभारत के दौरान पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था और हार गए थे। इसके लिए देश ने पांडवों को आज तक माफ नहीं किया है। इसी तरह हुड्डा परिवार ने हमारी बहन-बेटियों की इज्जत दांव पर लगाकर जो जुआ खेला है, उसके लिए उन्हें भी माफ नहीं किया जाएगा-डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह
Sep 08, 2024, 11:25 AM IST

हुल गांधी अमेरिका के टेक्सास के डलास पहुंचे

लोकसभा नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के टेक्सास के डलास पहुंचे। देखें सीधी तस्वीरें।
Sep 08, 2024, 10:00 AM IST

दिल्ली के बक्करवाला इलाके की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के बक्करवाला इलाके में राजीव रत्न आवास के पास एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं।
Sep 08, 2024, 9:59 AM IST

जानिए आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: सोना आज सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Sep 08, 2024, 9:58 AM IST

पंजाब सरकार ने बढाया बस किराया, VAT को बताया कारण

Punjab: बस में सफर करना हुआ महंगा, वैट वृद्धि की वजह से बढ़ाया गया किराया
Sep 08, 2024, 9:57 AM IST

भारतीय NSA अजीत डोभाल करेंगे रूस का दौरा

यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने भारत बना शांति दूत? PM मोदी के बाद रूस जाएंगे भारतीय जेम्स बॉन्ड
Sep 08, 2024, 9:57 AM IST

पैरालंपिक में भारतीय ने अब तक कितने पदक जीते?

Paralympics 2024, Medals Tally: पैरालंपिक में अब तक कितने भारतीय एथलीट ने जीते पदक? यहां देखें पूरी लिस्ट
Sep 08, 2024, 9:05 AM IST

लखनऊ इमारत हादसा: मृतकों की संख्या 8 हुई

लखनऊ इमारत हादसा: बचाव कार्य जारी, मृतकों की संख्या 8 हुई
Sep 08, 2024, 9:05 AM IST

कल से हमारा बचाव अभियान जारी है...

कल से हमारा बचाव अभियान जारी है, इसमें 8 लोगों की मरने की सूचना है, 28 लोग घायल हैं: लखनऊ के DCP आर.एन सिंह
Sep 08, 2024, 9:04 AM IST

राहुल गांधी आज से अमेरिका दौरे पर

आज से 10 सितंबर तक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, इस दौरान वो वाशिंगटन डीसी और डलास में अनेक मुलाकातें करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+