WhatsApp में आया नया शेड्यूल मैसेज फीचर, अब पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय, जानें कैसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Schedule Message Feature: व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर अब सामने आया है। अब यूजर्स मैसेज को तुरंत भेजने के बजाय अपनी पसंद की तारीख और समय पर भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। इस सुविधा से जन्मदिन की बधाई, जरूरी रिमाइंडर, अपॉइंटमेंट और ऑफिस से जुड़े मैसेज पहले से लिखकर रखे जा सकेंगे, जिससे बार-बार मैसेज भेजने का समय याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक व्हॉट्सएप मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे
व्हॉट्सएप का ये नया फीचर यूजर्स को 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा देता है। ऐसे में आप पहले से मैसेज तैयार कर सकते हैं और तय समय पर ये अपने आप सामने वाले को भेज दिया जाएगा। ये फीचर व्यक्तिगत चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगा। इसके अलावा यूजर्स केवल टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो भी शेड्यूल कर सकेंगे।

WhatsApp Schedule Message

WhatsApp Schedule Message फीचर क्या है?

-व्हॉट्सएप का शेड्यूल मैसेज फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो जरूरी मैसेज भेजना भूल जाते हैं या किसी खास समय पर मैसेज भेजना चाहते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको किसी दोस्त को रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई देनी है, किसी सहकर्मी को सुबह मीटिंग की जानकारी भेजनी है या किसी जरूरी काम के लिए रिमाइंडर देना है, तो आप पहले ही मैसेज लिखकर उसका समय तय कर सकते हैं।

-तय समय आने पर व्हॉट्सएप खुद उस मैसेज को भेज देगा। रिसिवर व्यक्ति को ये मैसेज सामान्य व्हॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा। उसे मैसेज शेड्यूल करके भेजा गया है या नहीं, इसका कोई अलग संकेत नहीं मिलेगा।

व्हॉट्सएप पर मैसेज कैसे करें शेड्यूल?

व्हॉट्सएप के इस नए फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
2. उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलें, जहां आपको मैसेज भेजना है।
3. अपना मैसेज टाइप करें।
4. मैसेज भेजने वाले बटन को दबाकर रखें।
5. स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में मैसेज भेजने की तारीख और समय चुनें।
6. अपनी पसंद की टाइमिंग कन्फर्म कर दें।

इसके बाद आपका मैसेज निर्धारित समय के लिए शेड्यूल हो जाएगा और तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा।

शेड्यूल किए गए मैसेज को डिलीट भी कर सकेंगे

अगर आपने किसी मैसेज को शेड्यूल कर दिया है लेकिन बाद में आपका फैसला बदल जाता है, तो उसे भेजे जाने से पहले हटाने का विकल्प भी मिलेगा। व्हॉट्सएप यूजर्स अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज एक जगह देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिलीट कर सकेंगे। इससे अगर किसी मैसेज में बदलाव करना हो या उसे भेजने की जरूरत न रह जाए, तो यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

फोन बंद होने पर भी भेजा जाएगा मैसेज

-इस फीचर की एक खास बात ये है कि अगर मैसेज शेड्यूल करने के बाद आपका फोन बंद हो जाता है या उसकी बैटरी खत्म हो जाती है, तब भी तय समय पर मैसेज डिलीवर हो सकेगा। ऐसे में मैसेज भेजने के लिए उस वक्त फोन का चालू रहना जरूरी नहीं होगा।

-व्हॉट्सएप ने ये भी स्पष्ट किया है कि शेड्यूल किए गए मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे। इसका मतलब है कि भेजने वाले और रिसीव करने वाले के अलावा कोई अन्य व्यक्ति इन मैसेज को पढ़ नहीं सकेगा। व्हॉट्सएप भी इनके कंटेंट को नहीं पढ़ सकता।

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर

व्हॉट्सएप का Schedule Message फीचर दुनियाभर के यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि कुछ यूजर्स को ये सुविधा तुरंत मिल जाए जबकि अन्य को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े। अगर आपके व्हॉट्सएप में अभी ये विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो ऐप को अपडेट करके कुछ समय बाद दोबारा चेक करें। व्हॉट्सएप का ये नया अपडेट रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाने के साथ-साथ कामकाज और जरूरी मैसेजिंग को भी अधिक सुविधाजनक बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+