Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

Kendall Jenner: अमेरिकी सुपरमॉडल केंडल जेनर एक बार फिर अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि उनका एक आउटफिट है। केंडल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बिकिनी के ऊपर 'ॐ' का प्रतीक बना कपड़ा पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने केंडल के इस फैशन चॉइस पर नाराजगी जताते हुए इसे हिंदू धर्म और धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया है।

केंडल जेनर के बिकिनी के ऊपर 'ॐ' का प्रतीक
दरअसल केंडल जेनर की इस तस्वीर में उनके कपड़े पर पवित्र हिंदू प्रतीक 'ॐ' के साथ त्रिशूल का निशान भी दिखाई दे रहा है। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों को केवल फैशन या स्टाइल के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

Kendall Jenner

बहन काइली जेनर के साथ शेयर की थी तस्वीर

-केंडल जेनर ने 24 नवंबर 2026 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन काइली जेनर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों बहनें समंदर किनारे नजर आ रही थीं। पहली नजर में ये तस्वीर उनके वेकेशन और बीच लुक की तरह दिखाई देती है लेकिन केंडल के आउटफिट पर बने धार्मिक प्रतीकों ने इसे विवाद का विषय बना दिया।

-तस्वीर में केंडल जेनर बिकिनी के साथ सारोंग (Sarong) पहने नजर आ रही हैं। इस कपड़े पर जगह-जगह 'ॐ' का निशान और त्रिशूल की आकृतियां बनी हुई हैं। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने उनके पहनावे पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। देखते ही देखते ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

'मेरा धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं है', यूजर्स ने लगाई क्लास

-केंडल जेनर की तस्वीर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि 'ॐ' केवल कोई डिजाइन या सजावटी निशान नहीं है बल्कि ये आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा से जुड़ा एक पवित्र प्रतीक है। इसे बीच पर पहनने वाली सामान्य फैशन एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका धर्म किसी के लिए कुछ समय का फैशन ट्रेंड नहीं है।

-वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि क्या केंडल ने सच में 'ॐ' और हिंदू मंत्रों से जुड़े प्रतीकों वाला कपड़ा बिकिनी के ऊपर पहना है। यूजर के मुताबिक तस्वीर को ध्यान से देखने पर कपड़े पर बने धार्मिक निशान साफ नजर आते हैं।

-एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केंडल को इस तरह भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों वाला कपड़ा पहने देखकर हैरानी हुई। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने उनके आउटफिट को सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

कौन हैं केंडल जेनर?

-केंडल जेनर दुनिया की मशहूर सुपरमॉडल्स में गिनी जाती हैं। उनका जन्म नवंबर 1995 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ था। मॉडलिंग के अलावा वह टेलीविजन पर्सनैलिटी और सोशलाइट के तौर पर भी अपनी पहचान रखती हैं।

-केंडल ने अंतरराष्ट्रीय फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है और कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर उनके 276 मिलियन यानी 27.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनकी एक तस्वीर या पोस्ट सामने आते ही दुनियाभर में चर्चा शुरू हो जाती है।

-फिलहाल केंडल जेनर के इस आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। हालांकि इस विवाद पर मॉडल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+