Deepika-Ranveer Welcome baby girl: दीपिका-रणवीर के घर आई लक्ष्मी, शादी के 6 साल बाद गूंजी किलकारी

Deepika Padukone blessed with Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन चुके हैं। शादी के पूरे 6 साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है। दीपिका ने बच्ची को जन्म दिया है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर कपल के घर नन्ही परी आई है।

बता दें कि इससे पहले कपल शुक्रवार को भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि करते हुए साझा किया कि दंपति को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।

Deepika Padukone

इस साल की शुरुआत में, दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वे सितंबर 2024 में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी घोषणा को फैंस और उनके चाहने वालों को खुश कर दिया था।

दीपिका की प्रेग्नेंसी जर्नी
शनिवार को, पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और रणवीर अपनी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की मां और बहन को भी एक अलग कार में अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया। परिवार की मौजूदगी ने उनके लिए इस पल की खूबसूरती को दिखाया।

इस हफ़्ते की शुरुआत में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस कदम ने फर्जी प्रेग्नेंसी और सरोगेसी की अफवाहों को अच्छे ढंग से शांत कर दिया। तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरत स्माइल और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका हाल ही में प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 AD' में नज़र आईं। ये फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नज़र आने वाली हैं, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह भी हैं। मल्टीस्टारर फ़िल्म इस साल दिवाली के दौरान रिलीज होने वाली है।

इस जोड़े के माता-पिता बनने की जर्नी पर प्रशंसकों और मीडिया दोनों की ही नज़र है। उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस और अपडेट्स ने फैंस को पहले ही काफी एक्साइटेड करके रखा हुआ था। दीपिका और रणवीर की बच्ची के जन्म से फैंस में खुशी की लहर है। बता दें कि इससे पहले कपल के आने वाले बच्चे के नाम की खूब चर्चा हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+