लड़का या लड़की, क्या चाहते थे रणवीर सिंह? दीपिका की डिलीवरी से पहले बताई थी दिल की बात
Ranveer Singh Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे के लिए कई महीने से एक्साइटेड थे। अब फाइनली कपल के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। अटकलें तब शुरू हुई जब एचएन रिलायंस अस्पताल के बाहर कपल को देखा गया।
गणेश चतुर्थी के मौके पर दीपिका और रणवीर के घर नन्ही परी आई है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के इस पावर कपल के लिए उनके फैंस उनसे ज्यादा खुश हैं। शादी के लगभग 6 साल बाद दीपिका और रणवीर अपनी बेटी का स्वागत करेंगे।

बता दें कि, इससे पहले जब एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह से पूछा गया था कि क्या वह लड़का चाहते हैं या फिर लड़की तो एक्टर बहुत ही शानदार तरीके से जवाब दिया। रणवीर ने कहा कि, 'जब इंसान मंदिर जाता है तो उससे पूछा नहीं जाता है कि प्रसाद में लड्डू चाहिए या शीरा, जो भी प्रसाद मिलता है वो उसे ले लेता है। बच्चे संग भी प्रसाद वाला लॉजिक लागू होता है भगवान अपनी मर्जी से उन्हें जो भी देगा वो खुशी से उसे स्वीकार करेंगे।'
रणवीर सिंह ने अपने इस जवाब से फैंस को काफी इंप्रेस किया था। खैर अब तो साफ हो चुका है कि दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी को जन्म दिया है। बता दें कि, एक्ट्रेस ने इस साल 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि उनकी डिलीवरी सितंबर में होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, दीपिका पादुकोण की पहले डिलीवरी 28 सितंबर को होने वाली थी लेकिन ठीक 20 दिन पहले ही एक्ट्रेस अचानक अस्पताल पहुंच गई। इससे पहले उन्हें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। कपल ने बप्पा के दर्शन किए और आशिर्वाद लिया। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर दीपिका और रणवीर कब अपनी बेटी की पहली झलक साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer Welcome baby girl: दीपिका-रणवीर के घर आई लक्ष्मी, शादी के 6 साल बाद गूंजी किलकारी












Click it and Unblock the Notifications