वैभव सूर्यवंशी के 204 रन से संजय मांजरेकर को हुई परेशानी? पोस्ट लिखकर कमेंट सेक्शन भी किया बंद

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनकी बल्लेबाजी में 28 छक्के देखने को मिले। इतनी कम उम्र में इस तरह की विस्फोटक पारी खेलने के बाद वैभव की प्रतिभा की हर तरफ चर्चा हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस पारी को देखने के बाद एक अलग ही मुद्दा उठा दिया। उन्होंने वैभव की काबिलियत को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही सफेद गेंद के क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप पर सवाल खड़े कर दिए।

मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैभव में कुछ खास है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन उन्होंने जो किया, वह इस बात की एक और याद दिलाता है कि सफेद गेंद का क्रिकेट किस हास्यास्पद स्तर पर पहुंच गया है। यह गलतफहमी है कि दर्शक यही देखना चाहते हैं। यह बल्ले और गेंद का खेल है, सिर्फ बल्ले का नहीं।

Sanjay Manjrekar

पोस्ट के रिप्लाई भी रखे बंद

मांजरेकर की टिप्पणी के साथ एक और बात ध्यान खींचने वाली रही। उन्होंने यह पोस्ट साझा करने के बाद इसके रिप्लाई यानी कमेंट का विकल्प बंद रखा। इससे उनकी पोस्ट पर सीधे जवाब देने की गुंजाइश नहीं रही। इसका मतलब यही है कि वह जानते हैं कि लोग उनकी बातों से असहमति जताने के लिए कमेंट करेंगे।

इससे पहले भी मांजरेकर वैभव सूर्यवंशी के बर्ताव पर सवाल उठा चुके हैं, वह इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज इ समय की बात है।

वैभव की पारी ने काटा बवाल

वैभव ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। उनकी पारी में सात चौके और 28 छक्के शामिल थे। भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव की बैटिंग में ऐसी ही पारियां रहती हैं, वह रुककर खेलने वालों में से नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+