कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में
Who Is Sahiba Bali: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गुरुपर्व के खास मौके पर साहिबा ने अर्जुन कपूर के साथ गुरुद्वारे के बाहर एक तस्वीर शेयर की, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साथ नजर आए थे अर्जुन कपूर-साहिबा बाली
इससे पहले भी अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया था। लगातार सामने आ रही तस्वीरों के बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में लोगों के बीच साहिबा बाली को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

कौन हैं साहिबा बाली? क्या करती हैं?
साहिबा बाली मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। साहिबा बाली ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करने के अलावा खेल जगत से जुड़े कई कार्यक्रमों को होस्ट किया है। उनकी पहचान केवल एक्टिंग तक सीमित नहीं है बल्कि वह अपनी प्रेजेंटेशन और डिजीटल कंटेंट के जरिए भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
-साहिबा बाली ने साल 2017 में फिल्म 'डियर माया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2018 में वह फिल्म 'लैला मजनू' में भी नजर आई थीं। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनानी शुरू की।
-साहिबा बाली 'अमर सिंह चमकीला', 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'तनाव' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में काम करके उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी ने भी उनके करियर को एक अलग पहचान दी है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई, यूके में भी हासिल की डिग्री
साहिबा बाली की पढ़ाई भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद वह अपनी आगे की शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम गईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मनोरंजन और स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना करियर आगे बढ़ाया।
लॉर्ड्स के बाद गुरुद्वारे की तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा
-अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को इससे पहले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया था। दोनों की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।
-अब गुरुपर्व के मौके पर साहिबा द्वारा अर्जुन कपूर के साथ शेयर की गई तस्वीर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। गुरुद्वारे के बाहर दोनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की साथ में सामने आ रही तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
