Paralympics 2024, Medals Tally: पैरालंपिक में अब तक कितने भारतीय एथलीट ने जीते पदक? यहां देखें पूरी लिस्ट
Paralympics 2024, Medals Tally: पेरिस पैरालिंपिक में भारत का अबतक का प्रभावशाली शानदार रहा है, जिसमें एथलीटों ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत ने 7 गोल्ड मेडल सहित कुल 29 पदक हासिल किए हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सफलता वैश्विक मंच पर पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती ताकत को उजागर करती है। आइए भारत की अबतक की मेडल टैली पर एक नजर डालते हैं।
अवनि लेखरा पैरालिंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 शूटिंग स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपना खिताब बरकरार रखा। मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने के साथ, यह पहली बार था जब भारत ने पैरालिंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा में दो पोडियम फिनिश हासिल की। भारत ने अब तक पेरिस 2024 पैरालिंपिक में 29 पदक जीते हैं- जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय पदक विजेताओं की लिस्ट?
भारत के अब तक के पदक विजेता (गोल्ड- 7। सिल्वर 9। ब्रॉन्ज 13)
- गोल्ड मेडल: अवनी लेखरा - आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (निशानेबाजी)
- गोल्ड मेडल: नितेश कुमार - पुरुष एकल SL3 (बैडमिंटन)
- गोल्ड मेडल: सुमित अंतिल - पुरुष भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स)
- गोल्ड मेडल: हरविंदर सिंह - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (तीरंदाजी)
- गोल्ड मेडल: धर्मबीर - पुरुष क्लब थ्रो - F51 (एथलेटिक्स)
- गोल्ड मेडल: प्रवीण कुमार- एथलेटिक्स- पुरुष हाई जंप T64
- गोल्ड मेडल: नवदीप सिंह - पुरुष भाला फेंक - F41 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: मनीष नरवाल - P1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (निशानेबाजी)
- सिल्वर मेडल: निषाद कुमार - पुरुष ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: योगेश कथुनिया - पुरुष डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: थुलसिमथी मुरुगेसन - महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)
- सिल्वर मेडल: सुहास यतिराज - पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन)
- सिल्वर मेडल: शरद कुमार - पुरुष ऊंची कूद T63 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: अजीत सिंह यादव - पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: सचिन खिलारी - पुरुष शॉट पुट F46 (एथलेटिक्स)
- सिल्वर मेडल: प्रणव सूरमा - पुरुष क्लब थ्रो - F51 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: मोना अग्रवाल - R2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग)
- ब्रॉन्ज मेडल: प्रीति पाल - महिला 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: प्रीति पाल - महिलाओं की 200 मीटर टी35 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: रुबीना फ्रांसिस - पी2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (शूटिंग)
- ब्रॉन्ज मेडल: मनीषा रामदास - महिला एकल एसयू5 (बैडमिंटन)
- ब्रॉन्ज मेडल: शीतल देवी और राकेश कुमार - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी)
- ब्रॉन्ज मेडल: निथ्या श्री सुमति सिवान - महिला एकल एसएच6 (बैडमिंटन)
- ब्रॉन्ज मेडल: दीप्ति जीवनजी - महिला 400 मीटर टी20 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: मरियप्पन थंगावेलु - पुरुष ऊंची कूद टी63 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: सुंदर सिंह गुर्जर - पुरुष भाला फेंक एफ46 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: कपिल परमार - पुरुष -60 किग्रा जे1 (जूडो)
- ब्रॉन्ज मेडल: होकाटो होतोझे सेमा - पुरुष शॉट पुट - F57 (एथलेटिक्स)
- ब्रॉन्ज मेडल: सिमरन - महिला 200 मीटर - T12 (एथलेटिक्स)












Click it and Unblock the Notifications