Egypt Fire: मिस्र में पेट्रोल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 31 लोग जिंदा जले, 27 गाड़ियां जलकर राख

Egypt Fire: मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) में बुधवार (25 नवंबर) शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलटने के बाद लगी भीषण आग में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा पुराने शहर के उत्तर में स्थित गीजा के अल-वर्राक (Al-Warraq) इलाके में एक सुरंग के ऊपर हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में आसमान छूती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। शुरुआती आकलन में कार, मिनीबस और मोटरसाइकिल समेत 27 गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं । घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोग झुलस गए हैं और कुछ को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई।

Egypt Fire cairo highway Fire fuel tanker overturns 31 killed many injured

कैसे हुआ मिस्र का यह भीषण हादसा?

यह हादसा काहिरा के उत्तर में स्थित गीजा के अल-वर्राक इलाके में रिंग रोड के एक हिस्से पर हुआ। यह सड़क ग्रेटर काहिरा के कई अहम हाईवे को जोड़ती है। इसके जरिए काहिरा, गीजा और कल्यूबिया जैसे इलाकों के बीच आवाजाही होती है। बुधवार शाम जब पेट्रोलियम उत्पादों से भरा टैंकर यहां से गुजर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

सरकारी अखबार अल-अहराम ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि टैंकर के सामने हाई-वोल्टेज बिजली का तार गिर गया था। इससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टैंकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार करते हुए पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद आग आसपास चल रही गाड़ियों तक फैल गई। हालांकि, हादसे की पूरी वजह को लेकर अधिकारियों की अंतिम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

27 गाड़ियां जलकर खाक, लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला

मिस्र के सरकारी मीडिया के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती आकलन में 27 गाड़ियों के जलने की बात सामने आई है। इनमें कारों और मोटरसाइकिलों के साथ अन्य वाहन भी शामिल हैं। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जली हुई कारें, मिनी बसें, मोटरसाइकिलें और मलबा दिखाई दिया।

घटनास्थल पर मौजूद अली यूसुफ ने बताया कि कुछ गाड़ियों में लोग अंदर ही फंस गए थे। उनके मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आसमान तक उठती आग की लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। आग बुझने के बाद भी हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

39 एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा, अस्पतालों में घायलों का इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बचाव अभियान में 39 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज का जायजा लिया।

आग बुझने के बाद दमकल और अन्य आपातकालीन टीमों ने सड़क से जले हुए वाहनों को हटाया। एक बुलडोजर की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों और मलबे को किनारे किया गया। सरकारी प्रसारक एनएमए के मुताबिक, सफाई और राहत का काम पूरा होने के बाद हाईवे को दोबारा खोल दिया गया।

DNA जांच के आदेश, हादसे की वजह खंगाल रही पुलिस

क्षेत्रीय सरकारी अभियोजक ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके शवों से डीएनए सैंपल लेने के आदेश दिए गए हैं। इसका मकसद मृतकों की पहचान पक्की करना है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

मिस्र में सड़क हादसों का बढ़ता खतरा

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन नहीं होना, वाहनों और सड़कों का खराब रखरखाव इसके पीछे की बड़ी वजहों में गिने जाते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2025 में सड़क हादसों में 5,829 लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह संख्या 5,260 थी। यानी एक साल में मौतों का आंकड़ा 10.8 फीसदी बढ़ गया।

मिस्र ने हाल के वर्षों में हाईवे और पुलों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। सरकार का मकसद बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के बीच ट्रैफिक का दबाव कम करना है। कई इलाकों में इससे आवाजाही बेहतर हुई है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर दिखाया है कि हाईवे पर एक दुर्घटना कितनी जल्दी बड़े जानलेवा हादसे में बदल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+