Breaking News: नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया, न्यूयॉर्क में भारतीयों से बोले पीएम मोदी

Breaking News: दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित 'जनता की अदालत' में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "इन नेताओं को फर्क नहीं पड़ता, इनकी तरह मेरी मोटी चमड़ी नहीं है. मैं नेता नहीं हूं। मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मैं भ्रष्टाचार करने नहीं आया था, मुझे सत्ता का लालच, CM की कुर्सी की भूख नहीं है, मैं पैसे कमाने नहीं आया, पैसे कमाने होते तो मैं इनकम टैक्स की नौकरी करता था, उसमें करोड़ो रुपए कमा लेता बल्कि हम तो देश के लिए आए थे।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं, उन्होंने यहां पर क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से आयेजित किया गया था। आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

Narendra Modi

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 22, 2024, 11:01 PM IST

मेड इन इंडिया चिप अमेरिका में भी देखेंगे: PM

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वह दिन दूर नहीं जब आप मेड इन इंडिया चिप यहां अमेरिका में भी देखेंगे। यह छोटी सी चिप विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और यह 'मोदी की गारंटी' है।"
Sep 22, 2024, 10:59 PM IST

भारत अब रुकने वाला और ना थमने वाला:PM

PM मोदी ने कहा, "...भारत रुकने वाला है, भारत अब थमने वाला नहीं है, भारत चाहता है दुनिया में ज्यादा से ज्यादा डिवाइस मेड इन इंडिया चिप पर चलें। हमने सेमिकंडक्टर सेक्टर को भी भारत की तेज ग्रोथ का आधार बनाया है..."
Sep 22, 2024, 10:58 PM IST

आज हम मोबाइल निर्यातक बन गए: PM

पीएम मोदी ने कहा, "...एक जमाना था जब हम मोबाइल आयातक थे, आज हम मोबाइल निर्यातक बन गए हैं। अब भारत पीछे नहीं चलता, अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है, अब भारत नेतृत्व करता है।"
Sep 22, 2024, 10:53 PM IST

भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर कर रहा है काम: PM

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा है। यह दो साल के भीतर हुआ है। अब भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है।"
Sep 22, 2024, 10:49 PM IST

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में:PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी आज 23 शहरों में मेट्रो है, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है और इसका हर रोज़ विस्तार हो रहा है... 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी आज 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है... जिस काम में पहले सालों लग जाते थे अब महीनों में हो रहा है।"
Sep 22, 2024, 10:40 PM IST

भारत ऊर्जा और सपनों से भरा है:PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, "भारत ऊर्जा और सपनों से भरा है। हर दिन हम नई उपलब्धियां देखते हैं। आज, भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते हैं।"
Sep 22, 2024, 10:38 PM IST

हम देश के लिए मर नहीं पाए, देश के लिए जी जरूर सकते हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के आंदोलन में करोड़ो भारतीयों ने स्वराज के लिए अपना जीवन खपा दिया था, उन्होंने अपना हित नहीं देखा था... वे देश की आजादी के लिए सब कुछ भूलकर अंग्रेजों से लड़ने चल पड़े थे, उस सफर में किसी को फांसी का फंदा मिला, किसी को गोलियों से भून दिया गया, कोई यातनाएं सहते हुए जेल में ही गुजर गया... हम देश के लिए मर नहीं पाए लेकिन हम देश के लिए जरूर जी सकते हैं।"
Sep 22, 2024, 10:35 PM IST

'पुष्प' को पीएम मोदी ने किया परिभाषित

नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपको एक शब्द 'पुष्प' याद रहेगा 'पुष्प', मैं इसे इस प्रकार परिभाषित करता हूं 'पी' से प्रगतिशील भारत, 'यू' से अजेय भारत, 'एस' से आध्यात्मिक भारत, 'एच' से मानवता प्रथम को समर्पित भारत और 'पी' से समृद्ध भारत। 'पुष्प' की सभी पांच पंखुड़ियां को मिलाकर ही हम विकसित भारत बनाएंगे।"
Sep 22, 2024, 10:31 PM IST

भारत में हुआ मानव इतिहास का सबसे बड़े चुनाव:मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यहां चुनाव होने वाले हैं। भारत में अभी जो चुनाव हुए हैं, वो मानव इतिहास में अब तक के सबसे बड़े चुनाव थे। हमारे यहां मतदाताओं की संख्या अमेरिका की कुल जनसंख्या से करीब दोगुनी थी। जब हम भारतीय लोकतंत्र के इस पैमाने को देखते हैं तो हमें और भी गर्व महसूस होता है।"
Sep 22, 2024, 10:27 PM IST

हर नेता भारतीयों की करता है प्रशंसा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, हर नेता भारतीय प्रवासियों की तारीफ करता है। कल राष्ट्रपति बाइडेन मुझे अपने घर, डेलावेयर ले गए। उनकी आत्मीयता, गर्मजोशी मेरे लिए हृदय को छू लेने वाला क्षण था। वह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, यह सम्मान आपका है, और यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है। मैं राष्ट्रपति बाइडेन और आप लोगों का आभारी हूं। 2024 का यह वर्ष पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ कुछ देशों के बीच संघर्ष और तनाव है, दूसरी तरफ कई देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है। लोकतंत्र के इस जश्न में भारत और अमेरिका एक साथ हैं..."
Sep 22, 2024, 10:18 PM IST

अमेरिका-भारत दुनिया की नई AI शक्ति

पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया के लिए एआई का मतलब कृत्रिम बुद्धिमत्ता है, लेकिन मेरे लिए एआई का मतलब अमेरिकी-भारतीय भावना भी है। यह दुनिया की नई 'एआई' शक्ति है...मैं यहां मौजूद भारतीय समुदाय को सलाम करता हूं।"
Sep 22, 2024, 10:15 PM IST

आपने भारत को अमेरिका से, अमेरिका को भारत से जोड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है। आपके कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता का कोई मुकाबला नहीं है। आप भले ही सात समंदर दूर हों, लेकिन किसी समंदर में इतनी गहराई नहीं है कि वह आपको भारत से दूर कर सके। मां भारती ने हमें जो सिखाया है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते। हम जहां भी जाते हैं, सभी को परिवार के रूप में स्वीकार करते हैं। विविधता को समझना, विविधता को जीना हमारी रगों में है।"
Sep 22, 2024, 10:13 PM IST

हम एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

अमेरिका: न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम जहां जाते हैं वहां सबको परिवार मानकर उनसे घुल-मिल जाते हैं... हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं और सैकड़ों बोलियां हैं, दुनिया के सभी धर्म और आस्थाएं हैं और फिर भी हम एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।"
Sep 22, 2024, 10:12 PM IST

भारतीय प्रवासियों के सामर्थ्य को समझता रहा हूं:पीएम मोदी

न्यूयॉर्क के नासाऊ कोलिज़ियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को, भारतीय प्रवासियों के सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था तब भी समझता था और आज भी समझता हूं। मेरे लिए, आप सभी भारत के सशक्त ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। इसीलिए मैं आपको 'राष्ट्रदूत' कहता हूं।"
Sep 22, 2024, 10:05 PM IST

नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, "'अब अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो गया'..."
Sep 22, 2024, 10:02 PM IST

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के लिए नासाउ कोलिज़ियम एरिना में पहुंचे। इल दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिज़ीयम में प्रवेश करते समय भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया। वे शीघ्र ही भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे।
Sep 22, 2024, 9:52 PM IST

गायक आदित्य गढ़वी ने नासाऊ कोलिज़ीयम में दी प्रस्तुति

गायक आदित्य गढ़वी ने न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कोलिज़ीयम में प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही यहां प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
Sep 22, 2024, 9:32 PM IST

नासाऊ कोलिज़ियम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कोलिज़ियम पहुंचे।
Sep 22, 2024, 9:27 PM IST

पटना: हाईकोर्ट मजार का सीएम नीतीश ने किया दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्स के अवसर पर पटना में हाईकोर्ट मजार का दौरा किया।
Sep 22, 2024, 9:26 PM IST

कोर्ट की शर्तों के बाद दिया केजरीवाल ने इस्तीफा: शहजाद पूनावाला

दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'आज सवाल सिर्फ इतना है कि जब अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे तब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, 150 दिन तक जेल में रहे, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। कोर्ट की शर्त के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा, अब वह मजबूरी में उठाए गए कदम को मजबूती बता रहे हैं, 3 महीने पहले ही (लोकसभा चुनाव में) जनता ने आपको 7 में से 0 सीटें देकर आपकी ईमानदारी पर साफ संदेश दे दिया है...आज उन्होंने दिल्ली को एक प्रॉक्सी मुख्यमंत्री दिया है। पहले यहां जेल वाला मुख्यमंत्री था फिर बेल वाला और अब एक प्रॉक्सी मुख्यमंत्री है।'
Sep 22, 2024, 8:44 PM IST

पंजाब सरकार में बड़े फेर बदल की तैयारी

पंजाब मंत्रिमंडल में कल फेरबदल होने की उम्मीद है। मंत्री बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को हटाए जाने की संभावना है। हरदीप सिंह मुंडियन, तरुणप्रीत एस सोंध और मोहिंदर भगत सहित पांच नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कल शाम 5 बजे राजभवन में शपथ समारोह होगा।
Sep 22, 2024, 6:44 PM IST

भारत ने पाक आतंकवाद के धंधे को मंदा किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान IMF से 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मांग रहा है... भारत को कह दिया होता, इससे ज्यादा तो PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए पैकेज में दे दिया है... भारत सरकार ने पाकिस्तान के आतंकवाद निर्यात धंधे को मंदा कर दिया है।"
Sep 22, 2024, 6:39 PM IST

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला डेटोनेटर

मध्य प्रदेश: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व CEO सतीश कुमार ने बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पाए जाने पर कहा, "हमारे सभी रेलवे कर्मचारी, सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हैं... NIA, ATS, सिविल पुलिस सभी काम कर रही है..जांच जारी है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी... जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।"
Sep 22, 2024, 6:22 PM IST

तमिलनाडु: अभिनेत्री पार्वती नायर समेत 5 पर केस दर्ज

तमिलनाडु: सुभाष चंद्र बोस नामक व्यक्ति की शिकायत पर अभिनेत्री पार्वती नायर और पांच अन्य के खिलाफ 296(बी), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभिनेत्री ने उन्हें दो बार थप्पड़ मारा था। बोस 2022 में केजेआर स्टूडियो में हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे। कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
Sep 22, 2024, 6:07 PM IST

किश्तवाड़ के चटरू इलाके में मुठभेड़

किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ के चटरू इलाके में कल सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच संपर्क स्थापित होने के बाद मुठभेड़ जारी है।
Sep 22, 2024, 6:05 PM IST

न्यूयॉर्क: ढोल-ताशा बजाते समूह के एक महिला सदस्य ने कहा

न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड: ढोल-ताशा बजाते समूह के एक महिला सदस्य ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं(कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं)। हमें आमतौर पर उन्हें देखने का मौका नहीं मिलता, लेकिन कम से कम दूर से ही सही मैं उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं। हम महाराष्ट्र से आने वाले इस लोक संगीत की संस्कृति को जीवित रखते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं..."
Sep 22, 2024, 5:16 PM IST

नासाऊ कॉलेजियम में पहुंच रहे भारतीय

अमेरिका: प्रधानमंत्री मोदी के भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कॉलेजियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
Sep 22, 2024, 4:37 PM IST

नहीं रहे लोकगायिका Sharda Sinha के पति भूषण सिन्हा, 2 दिन पहले लगी थी सिर में गंभीर चोट

Sharda Sinha Husband Death: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है।
Sep 22, 2024, 4:08 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछे 5 सवाल

Arvind Kejriwal janta ki Adalat: रविवार को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार लोगों की नज़रों में आए। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम के दौरान भाजपा की तीखी आलोचना की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से पाँच सवाल पूछे, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राजनीतिक रणनीतियों की नैतिकता और परिणामों पर सवाल उठाए।
Sep 22, 2024, 2:51 PM IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "... हम फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और इसे(370) वापस लाएंगे... वे(केंद्र सरकार) चीन से बात कर सकते जिन्होंने हमारे 2000 किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया है, उनसे बात कर सकते हैं, यहां(पाकिस्तान) क्यों नहीं बात कर सकते? किसी तरह से इसका हल निकालना है, कब तक हम आतंकवाद में रहेंगे, कब तक हमारे लोग मरते जाएंगे।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+