नहीं रहे लोकगायिका Sharda Sinha के पति भूषण सिन्हा, 2 दिन पहले लगी थी सिर में गंभीर चोट
Sharda Sinha Husband Death: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है।
शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा 80 साल के थे। दो दिन पहले वह अपने घर में गिर गए थे जिसकी वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। इस चोट की वजह से उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

22 सितंबर की सुबह भूषण सिन्हा ने अंतिम विदाई ली। पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। अपने पति के निधन से शारदा सिन्हा बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने अपने पति के साथ साल 2020 में 50वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें सिंगर ने काफी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
शारदा सिन्हा ने लिखा कि, 'एक स्तंभ बनकर अडिग खड़े रहे आप, हर कदम मिला साथ. आज आपके साथ बैठ कर हर उस पल को याद करूंगी जिसमें दांपत्य जीवन के धैर्य, सहिष्णुता, प्रीत, स्नेह, दृढ़ता और युगल भावनाओं की मिसाल मौजूद रही है।' बता दें कि, शारदा सिन्हा की पति भूषण सिन्हा से साल 1970 में शादी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications