Quad Summit 2024: अमेरिका में पीएम मोदी की शीर्ष नेताओं से मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। पीएम यहां क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से द्वीपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की।

इसका उद्देश्य न केवल दोनों देशों को लाभ पहुंचाना है, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान देना भी है। विदेश मंत्रालय की ओर से इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

pm

पीएम मोदी ने इन मुलाकातों के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा आज विलमिंगटन, डेलावेयर में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान क्वाड नेताओं से मिलकर खुशी हुई।

चर्चाएं काफी निर्णायक रहीं, जिसमें इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि क्वाड कैसे वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए काम कर सकता है। हम स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा, पीएम अल्बनीज के साथ विस्तृत चर्चा हुई। हम ट्रेड, सुरक्षा, स्पेस, संस्कृति में आपसी सहयोग को और बढ़ाना चाहते हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को काफी महत्व देता है।

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ हुई बैठक के बारे में पीएम मोदी ने कहा पीएम किशिदा के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने बुनियादी ढांचे, सेमीकंडक्टर्स, रक्षा, हरित ऊर्जा और अन्य विषयों पर सहयोग पर चर्चा की। मजबूत भारत-जापान संबंध वैश्विक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलकर क्वाड के रणनीतिक मंच का गठन हुआ है। क्वाड का यह छठा शिखर सम्मेलन है। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, दोनों ही नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंथनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से इंडो-पैसिफिक की स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता की बात कही।

क्वाड लीडर्स समिट ने इन चर्चाओं के लिए एक पृष्ठभूमि प्रदान की। जिसके जरिए हम क्षेत्र के लाभ के लिए रणनीतिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ा सकते हैं।

अपने स्वागत भाषण में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने राष्ट्रपति बिडेन के गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया और स्वच्छ ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और आतंकवाद-रोधी जैसे विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में पर्याप्त परिणाम प्राप्त करने में क्वाड बैठक के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किशिदा के साथ होना शानदार है, हम पहले भी मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी अगले साल हमारी मेज़बानी करेंगे और मैं उसका भी इंतज़ार कर रहा हूं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने भी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मज़बूत करने और अपने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+