अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछे 5 सवाल, पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना, देखें VIDEO
Arvind Kejriwal janta ki Adalat: रविवार को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार लोगों की नज़रों में आए। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम के दौरान भाजपा की तीखी आलोचना की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से पाँच सवाल पूछे, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राजनीतिक रणनीतियों की नैतिकता और परिणामों पर सवाल उठाए।
अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से लगातार सवाल पूछे। कहने को यह केवल 5 सवाल हैं,लेकिन इन सवालों के भीतर कई अन्य सवाल हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण का यह हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी साझा किया है,इसका वीडियों इस खबर के मध्य में देखा आ सकता है। बहरहाल आइये जानते हैं कि केजरीवाल ने मोहन भागवत से कौन से 5 सवाल पूछे हैं।

(1) अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से सवाल पूछते हुए कहा कि जिस तरह मोदी जी देशभर में लालच देकर या ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ रहे हैं, सरकारों को गिरा रहे हैं। क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए सही है? उन्होंने साथ में जोड़ा कि क्या आप नहीं मानते यह भारतीय जनतंत्र के लिए हानिकारक है?
(2) अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से सवाल पूछा कि देशभर में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी नेताओं को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया है। जिन नेताओं को कुछ दिन पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने भ्रष्टाचारी बोला था, कुछ दिन बाद उन नेताओं को बीजेपी में शामिल करवा लिया गया? क्या आपने ऐसी भाजपा की कल्पना की थी? क्या इस तरह की राजनीति पर आपकी सहमति है?
(3) केजरीवाल ने मोहन भागवत से सवाल पूछा कि कहा जाता है कि यह देखना संघ की ही जिम्मेदारी है कि भाजपा पथभ्रष्ट न हो. क्या आप आज की बीजेपी के कदमों से सहमत हैं? क्या आपने कभी पीएम मोदी से ये सब न करने के लिए कहा था?
(4) केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं है। RSS बीजेपी की मां समान है। अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से सवाल पूछा कि क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि मां को आंखें दिखाने लगा है? जिस बेटे को पाल पोसकर कर बड़ा किया और देश का प्रधानमंत्री बनाया। आज वही अपनी मातातुल्य संस्था को आंखें दिखा रहा है। केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछा कि जब जेपी नड्डा ने यह कहा तो आपको दुख नहीं हुआ? क्या आरएसएस के हर कार्यकर्ता को दुख नहीं हुआ था?
(5) केजरीवाल ने मोहन भागवत से पांचवा सवाल पूछा कि आरएसएस भाजपा ने मिलकर कानून बनाया था कि 75 साल की आयु पूर्ण होने जाने पर किसी भी व्यक्ति को रिटायर होना पड़ेगा। इस कानून के तहत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे बहुत बड़े नेताओं को भी रिटायर करवा दिया गया। अब अमित शाह कह रहे हैं कि वह नियम मोदी जी पर लागू नहीं होगा। क्या मोहन भागवत इससे सहमत हैं कि जो नियम आडवाणी जी पर लागू हुआ, वह मोदी जी पर लागू नहीं होगा?












Click it and Unblock the Notifications