'7 छक्के भी लग सकते थे', 17 साल बाद भी यूवी का तूफान भूले नहीं हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, आजतक नहीं देखा वो वीडियो

6 Sixes of Yuvi: क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड बने हैं। लेकिन 17 साल पहले क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा हुआ था जिसे फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने पहले टी-20 विश्वकप में एक ही ओवर में छह गेंद पर छह छक्के लगाकर सभी को स्तब्ध कर दिया था। भारतीय फैंस उस पल को कभी नहीं भूल सकते हैं।

लेकिन इंग्लैंड के युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए आज भी यह किसी भयावह सपने से कम नहीं है। वर्ष 2007 में ही टी-20 विश्वकप की शुरुआत हुई थी और इसके पहले ही एडिशन में यह बेहतरीन रिकॉर्ड बना था।

6 sixes of yuvi

युवी का तूफान

इंग्लैंड की ओर से खेल रहे महज 21 वर्ष के युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में युवी ने 6 छक्के जड़े थे और भारत ने इस विश्वकप में जीत दर्ज करके विश्व चैंपयिन का खिताब अपने नाम किया था।

17 साल बाद भी याद है

17 वर्ष पहले क्रिकेट के मैदान पर हुई इस घटना को जब भी स्टुअर्ट ब्रॉड याद करते हैं तो उनकी आंखों के सामने वह मंजर आ जाता है। एक मैच के दौरान जब स्टुअर्ट ब्रॉड से कमेंट्री के दौरान इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प बात कही।

कभी नहीं देखा वो वीडियो

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि मैं उस मैच को कभी नहीं भूला, मैंने उस मैच के वीडियो को कभी भी नहीं देखा। जिस तरह से ब्रॉड ने यह बात कही, वह दर्शाती है कि स्टुअर्ट ब्रॉड के करियर में यह सबसे भयावह पल था। जिस तरह से युवराज सिंह ने उनकी गेंदबाजी की बखिया उधेड़ी थी, वह उसे दोबारा देखने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

बच गया, नहीं तो होते 7 छक्के

हालांकि युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे, लेकिन इसके बाद भी ब्रॉड को एक बात का सुकून है कि शुक्र है कि अंपायर से एक चूक हुई और मैंने एक गेंद नो बॉल डाली थी और उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया नहीं तो उस दिन एक ओवर में 7 छक्के भी लग सकते थे।

कमेंट्री के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि मैंने कभी भी दोबारा उस वीडियो को नहीं देखा। लेकिन मैं इस बात को जरूर स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं सौभाग्यशाली था, उस दिन बच गया, वरना उस दिन एक ओवर में 7 छक्के भी हो सकते थे। इस बात को अब 17 साल हो गए हैं, मैंने उस वीडियो को कभी भी नहीं देखा।

ऑस्ट्रेलिया की भी लगाई थी क्लास

बता दें कि इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 18 रन से हरा दिया था। इस मैच के बाद युवराज सिंह का तूफानी अंदाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी देखने को मिला। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में युवराज सिंह ने 30 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+