QUAD Summit: चीन हमारी परीक्षा ले रहा है, QUAD नेताओं से फुसफुसा कर बात कर रहे थे बाइडेन, माइक में हुआ कैद
Joe Biden on QUAD Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को क्वाड देशों के नेताओं के साथ बात आपसी बातचीत में चीन की आलोचना करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। बाइडेन को क्वाड देशों के नेताओं से यह कहते हुए रिकॉर्ड किया गया है, कि चीन उनकी परीक्षा ले रहा है।
बाइडेन की ये बात, उभरते चीनी खतरे के प्रति अमेरिकी गंभीरता को दर्शाता है। बाइडेन की यह टिप्पणी शनिवार को क्वाड लीडर्स समिट के दौरान आई है, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी हिस्सा लिया है।

जो बाइडेन ने क्या कहा?
बाइडेन ने शिखर सम्मेलन में नेताओं से कहा, कि "हमारा मानना है कि शी जिनपिंग घरेलू आर्थिक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और चीन में अशांति को कम करना चाहते हैं।" शिखर सम्मेलन स्थल से पूल रिपोर्टर के बाहर निकलते समय उनकी शुरुआती टिप्पणी हॉट माइक पर कैद हो गई। बाइडेन को यह कहते हुए सुना गया, कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग "मेरे विचार से, चीन के हितों को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए अपने लिए कुछ कूटनीतिक स्पेस खरीदना चाहते हैं।"
बाइडेन ने कहा, कि "चीन, आर्थिक और टेक्नोलॉजिकल मुद्दों सहित कई मोर्चों पर पूरे क्षेत्र में हम सभी का टेस्ट करते हुए आक्रामक व्यवहार करना जारी रखे हुआ है।" उन्होंने कहा, कि "साथ ही, हमारा मानना है कि तीव्र प्रतिस्पर्धा के लिए गहन कूटनीति की आवश्यकता होती है।"
वहीं, बाद में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस बाइडेन की इस फुसफुसाहट को संभालने की कोशिश की और कहा, कि "मुझे नहीं लगता, कि इस पर विस्तार से बताने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है। यह पहले जो कहा गया है, उसके मुताबिक ही है, और मुझे नहीं लगता कि यह बहुत आश्चर्य की बात होगी, कि हमारी अंदरूनी आवाज हमारी बाहरी आवाज से मेल खाती है।"
उन्होंने कहा, कि "मुझे लगता है कि यह आश्चर्य की बात नहीं है, कि चीन एजेंडे में रहा होगा। यह एक इंडो-पैसिफिक सम्मेलन है। यह एक इंडो-पैसिफिक साझेदारी है। चीन इंडो-पैसिफिक में एक प्रमुख देश है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कहना भी उचित है कि एजेंडे में कई अन्य विषय भी थे।"
आपको बता दें, कि चीन दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर दोनों में उग्र क्षेत्रीय विवादों में उलझा हुआ है।
चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताइवान ने भी इस पर जवाबी दावे किए हैं।
चार सदस्यीय क्वाड, जो एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत को बनाए रखने की वकालत करती है। चीन का दावा है कि इस समूह का मकसद उसके उदय को रोकना है।












Click it and Unblock the Notifications