Quad Summit 2024:अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं के चीन और रूस पर चर्चा के दौरान रूस चीन समेत कई वैश्विक मुद्दों को शामिल करने की उम्मीद है।
अमेरिका में भारतीय समुदाय को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पीएम ने अपने दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा, भारतीय विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला। उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी देता है।
मोदी मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र हैं: बाइडेन
वहीं पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके स्वागत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आज मैं प्रधानमंत्री अल्बनीज, पीएम मोदी और किशिदा का अपने घर डेलावेयर में स्वागत करूंगा। ये नेता न केवल एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं, वे मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र भी हैं।
क्वाड नेता समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी अपने अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. इसमें ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो शामिल हैं। वहीं पीएम यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। क्वाड नेताओं की छठी बैठक अमेरिकी समय के अनुसार शाम 4 बजे आर्कमेरे अकादमी में होगी।
पीएम मोदी की बाइडेन से वार्ता
क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच एक राजनयिक साझेदारी है जो एक खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी और बाइडेन की बैठक के बाद कुछ प्रमुख इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क संबंधी समझौतों होने की उम्मीद की जा रही है. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा के बाद एक द्विपक्षीय फैक्ट शीट भी जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications