राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने की श्री श्री की पहल को बड़ा झटका
लखनऊ। अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने श्री श्री के मुलाकात के प्रस्ताव को टाल दिया है। श्री श्री ने बोर्ड के सदस्यों को 16 नवंबर को अयोध्या में मुलाकात करने के लिए कहा था। सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी श्री श्री से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। दोनों ही बोर्ड कहना है कि श्री श्री के पास इस मामले में बात करने का कोई लीगल स्टैंड नहीं है, इसलिए वह इस प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं।

शिया बोर्ड की बैठक पर जताई थी आपत्ति
आपको बता दें कि इससे पहले श्री श्री ने शिया वक्फ बोर्ड के पक्षकारों से मुलाकात की थी, जिसपर सुन्नी बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। सुन्नी बोर्ड के इकबाल अंसारी ने शिया बोर्ड के चेयरमैन रिजवी के फार्मूले के खारिज कर दिया, उन्होंने कहा कि यह एक पक्षीय है। इससे पहले श्री श्री ने देश के ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद आदित्यनाथ ने कहा था कि हम इस मामले में हर सकारात्मक पहल का स्वागत करते हैं।

तमाम पक्षों से कर रहे हैं मुलाकात
श्री श्री अयोध्या मामले में तमाम पक्षों से मुलाकात करने के लिए 16 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और यहां तमाम पक्षकारों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इस दौरे से पहले ही सुन्नी बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उनसे मिलने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि राम मंदिर विवाद को लेकर तमाम पक्षों से मुलाकात करने की श्री श्री ने पहल शुरू किया है। वह यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव के बाद कर रहे हैं जिसमे कोर्ट ने कहा था कि इस मुद्दे का समाधान कोर्ट के बाहर निकाला जाना चाहिए।

भाजपा सांसद ने भी पहल को ठुकराया
हालांकि श्री श्री इस विवाद को खत्म करने के लिए अपनी पहल को आगे बढ़ा रहे हैं दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती ने श्री श्री की पहल को ठुकरा दिया है। उन्होंने इस मामले में श्री श्री की इस मुद्दे में किसी भी भूमिका को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्री श्री राम मंदिर आंदोलन से कभी नहीं जुड़े लिहाजा वह इस मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता नहीं कर सकते हैं।

कोर्ट में ही निकलेगा समाधान
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि वह तमाम इमाम और स्वामियों से इस मुद्दे पर बात करेंगे, जिसमें निर्मोही अखाड़ा के आचार्य राम दास से भी बात करेंगे, जिससे की राम मंदिर के मुद्दे पर कोर्ट के बाहर समाधान निकाला जा सके। वहीं मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भी श्री श्री की पहल को नकारते हुए कहा कि यह मुद्दे सिर्फ कोर्ट में सुलझ सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए विवादित जगह को तीन हिस्से में बांट दिया था, जिसमें एक हिस्सा सुन्नी बोर्ड, एक निर्मोही अखाड़ा और एक हिस्सा भगवान राम लला को दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में गरजे योगी, मैं यहां आता हूं तो सपा-बसपा को बुरा लगता है
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications