कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ
Who Is Ashwini Koul: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की पत्नी और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) आज क्रिकेट जगत की जानी-मानी शख्सियत हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि टीवी एंकर बनने से पहले वह एक रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
MTV Splitsvilla 7 में नजर आई थीं संजना गणेशन
दरअसल संजना गणेशन ने साल 2014 में डेटिंग रिएलिटी शो MTV Splitsvilla के 7वें सीजन में हिस्सा लिया था। इसी शो के दौरान उनका नाम कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर अश्विनी कौल (Ashwini Koul) के साथ जोड़ा गया था। उस समय दोनों की नजदीकियां काफी चर्चा में रही थीं।

Splitsvilla 7 में शुरू हुआ था संजना और अश्विनी का अफेयर
टीवी के फेमस रिएलिटी शो Splitsvilla का 7वां सीजन काफी पॉपुलर रहा था और इसे सनी लियोनी और निखिल चिनप्पा ने होस्ट किया था। इसी सीजन में संजना गणेशन और अश्विनी कौल की मुलाकात हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई जो बाद में रिश्ते में बदलती दिखाई दी थी। उस समय दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चा हुई थी।
क्या अश्विनी के प्यार में पागल थीं संजना?
-एक इंटरव्यू में अश्विनी कौल ने भी स्वीकार किया था कि वह संजना गणेशन के साथ डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पहले दोनों की बातचीत शुरू हुई, फिर दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता चला गया था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि उनका रिश्ता सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं था बल्कि दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे।
-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि संजना गणेशन भी अश्विनी कौल के प्यार में पागल थीं। हालांकि संजना ने कभी इस रिश्ते को लेकर कैमरे के सामने कुछ नहीं कहा है।
शो के बाद अलग हो गया था कपल
-आपको बता दें कि संजना गणेशन औरअश्विनी कौल का ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया था। Splitsvilla के खत्म होने के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।
-दोनों के ब्रेकअप की असली वजह कभी सार्वजनिक नहीं हुई और न ही संजना या अश्विनी ने इस बारे में खुलकर बात की। इसके बाद संजना ने अपने करियर पर ध्यान दिया और धीरे-धीरे टीवी एंकरिंग की दुनिया में पहचान बना ली।
कौन हैं अश्विनी कौल (Ashwini Koul)?
-अश्विनी कौल एक मॉडल होने के साथ साथ टीवी और वेब सीरीज के फेमस एक्टर भी हैं। वह रिएलिटी शो और टीवी सीरियल्स में काम करते नजर आते हैं। उन्होंने MTV Splitsvilla 7 (2014) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस शो से उन्हें काफी पहचान मिली और वहीं से उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ी।
-बाद में अश्विनी कौल ने कई टीवी सीरियलस और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम किया। वह मॉडलिंग भी करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
जसप्रीत बुमराह की पत्नी हैं संजना गणेशन
-बाद में संजना गणेशन ने स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में कदम रखा और क्रिकेट से जुड़े कई बड़े इवेंट्स को होस्ट किया।संजना गणेशन पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही हैं।
-साल 2021 में संजना गणेशन ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी गोवा में एक निजी समारोह में हुई थी। आज ये कपल एक बेटे के माता-पिता भी हैं और उनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।












Click it and Unblock the Notifications