Farooq Abdullah:'20 साल से मारने की प्लानिंग', कौन है कमल सिंह, जिसने फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला?
Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है, उन पर शादी समारोह पर एक बुजुर्ग ने फायरिंग कर दी, हालांकि फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने डॉ. फारूक पर हमला किया उसकी उम्र 61 साल है और उसका नाम कमल सिंह जमवाल है।
उसकी बंदूक भी जब्त कर ली है, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हमलावर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमल सिंह जामवाल जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी है, उसके वोजम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में कई दुकानें हैं।

इन दुकानों से मिलने वाले किराए से ही उसकी जीविका चलती है। पूछताछ में कमल सिंह ने कहा कि 'मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यह मेरा पर्सनल एजेंडा है, आज उसे जब पता चला कि अब्दुल्ला उसके चचेरे भाई के बेटी की शादी में शामिल होने वाले हैं, तो उसने उनकी मारने की योजना बना ली।'
Farooq Abdullah: डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला
चश्मदीद राकेश सिंह ने बताया कि 'नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीगल सेल अध्यक्ष की बेटी की शादी में डॉ. अब्दुल्ला के जाते समय एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से गोली हवा में निकल गई, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि 'पुलिस मामले की जांच कर रही है और फारूक अब्दुल्ला समेत सभी सुरक्षित हैं लेकिन ये सुरक्षा में चूक का मामला है।'
Farooq Abdullah News:'अल्लाह रहम दिल है,पिताजी बच गए'
हमले पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर कहा, 'अल्लाह रहम दिल है। मेरे पिता बहुत बड़े खतरे से बाल-बाल बचे हैं।' 'उमर अब्दुल्ला ने जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब हमलावर के पहुंचने पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मौजूदा प्रेसिडेंट हैं Farooq Abdullah
आपको बता दें कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की राजनीति के प्रमुख और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, वो कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मौजूदा प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने 1982 से 2002 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं और 2009 से 2014 के बीच न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी के केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला जम्मू और कश्मीर के पहले चुने हुए मुख्यमंत्री थे। वह मौजूदा सीएम उमर अब्दुल्ला के पिता हैं।
1982 में वे पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे Farooq Abdullah
फारूक अब्दुल्ला ने मेडिकल की पढ़ाई की और कुछ समय तक डॉक्टर के रूप में भी काम किया। बाद में उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सक्रिय राजनीति में कदम रखा।1982 में उनके पिता शेख अब्दुल्ला के निधन के बाद फारूक अब्दुल्ला ने सक्रिय रूप से राजनीति संभाली और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बने। 1982 में वे पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications