एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई?
Hansika Motwani Net Worth: टीवी शो Shaka Laka Boom Boom से फेमस हुईं Hansika Motwani ने अपने पति Sohael Khaturiya से तलाक ले लिया है। इस वजह से वो चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों की शादी 4 साल तक चली। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपने पति से किसी भी प्रकार की एलिमनी नहीं ली है। इसके बाद भी वो अपनी आलीशान जिंदगी जिएंगी। वो कैसे, हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपये आंकी जाती है। यह कमाई केवल फिल्मों से ही नहीं, बल्कि कई अन्य बिजनेस एक्टिविटी और इनवेस्टमेंट से भी आती है।
फिल्मों के अलावा कई स्रोतों से होती है कमाई
हंसिका मोटवानी ने अभिनय के साथ-साथ बिजनेस और इनवेस्टमेंट के क्षेत्र में भी कदम रखा है। ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और कुछ बिजनेस प्रोजेक्ट्स उनके आय के प्रमुख स्रोत माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
हंसिका को लग्जरी कारों का खास शौक है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में Rolls‑Royce Phantom और Mercedes‑Benz S‑Class जैसी शानदार कारें शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 में उन्होंने लगभग 75.50 लाख रुपये कीमत की BMW 630i GT भी खरीदी थी। यह कार उनके कलेक्शन की चर्चित गाड़ियों में से एक मानी जाती है।
मुंबई में आलीशान संपत्तियों की मालकिन
रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी हंसिका ने अच्छा निवेश किया है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में उनका एक शानदार विला बताया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ऑफ लिंक रोड स्थित दो अपार्टमेंट्स में निवेश किया है, जिनकी कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये प्रति अपार्टमेंट बताई जाती है। यह संपत्तियां लगभग 1,228 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई
फिल्मों के अलावा हंसिका कई कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं। वह Arakkal Gold and Diamonds की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। इसके अलावा Zed Black Agarbatti और Saravana Stores जैसे ब्रांडों से भी उनका नाम जुड़ा रहा है। बताया जाता है कि एक ब्रांड प्रमोशन के लिए वह लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications