Aaj Ka Mausam: हरियाणा-गुजरात समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, दिल्ली में होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam 12 March 2026 Thursday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोग हैरान-परेशान हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से लेकर राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी, महाराष्ट्र , पंजाब में पारा चढ़ेगा।
जबकि हरियाणा- चंडीगढ़, हिमाचल-उत्तराखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में 12 से 16 मार्च के बीच आंधी-तूफान की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में क्या बरसेंगे बादल?
राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हो सकता है कि शाम तक हल्की बरसात भी हो जाए , आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं यहां के आबोहवा में मामूली सुधार दिख रहा है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 294 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -297 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -288 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 282 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -265 AQI
Weather Today: हिमाचल-उत्तराखंड में रेन अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं उत्तराखंड में भी 15 मार्च तक मौसम गीला ही रहेगा। कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत में बरसात होने की आशंका है।
Uttar Pradesh Ka Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली और प्रयागराज में दिन में कड़ी धूप निकलेगी लेकिन शाम तक यहां पर कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी हो सकती है।
Rain Alert: बिहार, झारखंड में बरसेंगे बादल
12 से लेकर 14 मार्च तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बरसात होने के आसार हैं तो वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में रेन अलर्ट जारी है।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर , अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर में पारा चढ़ेगा, कुछ जगहों पर पारा 40 पार भी जाने के आसार हैं।
Gujarat ka Mausam: गुजरात में हो सकती है बरसात
अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, कच्छ, वडोडरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, डांग, खेडा, मेहसाणा, पंचमहाल, साबरकांठा में आंधी-तूफान की आशंका है।
Assan Rain Alert: असम में भारी बारिश की आशंका
गोलपारा , कामरूप , लखीमपुर , नागांव , शिवसागर , जयंतिया परगना, गारो हिल्स, लुशई हिल्स में आज भारी बरसात की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications