Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी बुरी नजर! आसमान से उगल रहा आग, पारा पहुंचा 35 पार, हीटवेव का Alert जारी
Bengaluru Weather Forecast update: अपने सदाबहार मौसम के लिए दुनियाभर में मशहूर बेंगलुरु को ना जाने किसकी नजर लग गई है,वो मार्च में ही आग उगल रहा है, जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बेंगलुरु में आज अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया है जो कि सामान्य की तुलना में बहुत ज्यादा है।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाला पूरे हफ्ते राज्य में शुष्क मौसम जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के आंतरिक हिस्सों, खासकर सुबह के शुरुआती घंटों में कहीं-कहीं हल्की ठंड सा एहसास हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ गया।
Bengaluru Weather Update:कई जिलों में दिन के तापमान में तेज वृद्धि
IMD के कर्नाटक मौसम पूर्वानुमान से कई जिलों में दिन के तापमान में तेज वृद्धि दिखती है। कई उत्तरी जिलों में पहले ही उच्च तापमान दर्ज हो चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, कलबुर्गी में 39.5°C के साथ सबसे अधिक तापमान रहा। इसके बाद, रायचूर और यादगिर में लगभग 38.7°C, जबकि बल्लारी और बागलकोट में लगभग 38.2°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उडुपी जैसे तटीय जिलों में अपेक्षाकृत मध्यम तापमान दर्ज हुआ, जहां अधिकतम 34.4°C था, लेकिन आर्द्रता का स्तर अधिक रहा।
Bengaluru Heat Wave Alert: हीटवेव का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस गर्मी में कर्नाटक को चार से छह दिनों तक लू (हीटवेव) का सामना करना पड़ सकता है। कलबुर्गी और बल्लारी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय क्षेत्र इससे सर्वाधिक प्रभावित हो सकते हैं। बेंगलुरु में आने वाले सप्ताह के लिए भी शुष्क मौसम का अनुमान है।
Bengaluru weather Forecast Hindi:आने वाले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?
- बेंगलुरु में अगले 24 घंटों में तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच जा सकता है ।
- मंगलुरु में लगभग 29°C और कलबुर्गी में लगभग 31°C के आस-पास रह सकता है।
- बेलगावी में तापमान 31°C के करीब (मध्यम हवाओं के साथ), कारवार में लगभग 27° के आस-पास जा सकता है।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में भले ही तापमान ज्यादा रहे लेकिन शाम तक हवाएं चलने से मौसमं नार्मल हो जाएगा और लोगों को चुभन महसूस नहीं होगी।
Karnataka Weather Alert:घर से बाहर निकलते वक्त रखें ये सावधानी
- घर से बाहर निकलते समय टोपी, कैप या दुपट्टे से सिर को ढककर रखें।
- गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है, इसलिए बार-बार पानी पीते रहें।
- गर्मी में सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
- गर्मी में खाली पेट बाहर निकलने से चक्कर, कमजोरी और थकान हो सकती है इसलिए हल्का भोजन या फल खाकर ही घर से निकलें।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Bengaluru Water Bill: 1 अप्रैल से बेंगलुरु में पानी होगा महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर? -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru STRR Project: शहर के बाहर बनेगा हाई-स्पीड रिंग रोड नेटवर्क, घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications