IPL 2026: दो खिलाड़ी एक हसीना! ईशान और शुभमन के साथ दिखी इस मोहतरमा ने लूटी महफिल, VIDEO
IPL 2026 Meet Sahiba Bali: आईपीएल 2026 के आगाज के साथ ही मैदान पर चौके-छक्कों के अलावा ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिलने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान ईशान किशन और गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों धुरंधरों के साथ एक खूबसूरत हसीना नजर आ रही हैं। यह हसीना अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत रही हैं।
कौन हैं साहिबा बाली? (IPL 2026 Meet Sahiba Bali)
ईशान और शुभमन के बीच नजर आ रही इस हसीना का नाम साहिबा बाली है। 5 दिसंबर 1994 को कश्मीर में जन्मी साहिबा केवल एक एंकर नहीं, बल्कि एक मंझी हुई एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने डरहम यूनिवर्सिटी (UK) से मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। साहिबा ने मनीषा कोइराला के साथ साल 2017 में डियर माया और तृप्ति डिमरी की लैला-मजनू (2018) जैसी फिल्मों में काम किया है।

शुभमन ने लिए ईशान किशन के मजे
स्टार स्पोर्ट्स के एक विशेष सेगमेंट के दौरान जब साहिबा ने दोनों कप्तानों का परिचय कराया। तो शुभमन गिल ने अपने पुराने दोस्त ईशान किशन की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दरअसल, पैट कमिंस की अनुपलब्धता के कारण ईशान को SRH की कमान मिली है। इसी पर चुटकी लेते हुए गिल ने उन्हें आधा कप्तान कह दिया और कहा कि वे केवल फुल कप्तानों को ही सलाह देते हैं।
ईशान किशन का गिल को पलटवार
ईशान किशन ने भी हार नहीं मानी और भविष्यवाणी कर दी कि गिल उनके खिलाफ रन नहीं बना पाएंगे। जब गिल ने हैदराबाद के खिलाफ गुजरात के शानदार रिकॉर्ड (6 में से 5 जीत) की याद दिलाई तो ईशान ने दो टूक कहा कि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मायने नहीं रखता, आईपीएल ट्रॉफी दोनों टीमों के पास एक-एक ही है। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications