Bengaluru Water Bill: 1 अप्रैल से बेंगलुरु में पानी होगा महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर?

Bengaluru Water Bill: बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने शहर के उपभोक्ताओं को राहत देने और जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले किए हैं। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इन बदलावों में वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना, पानी के बिल में वार्षिक बढ़ोतरी और नए नियमों की सख्ती शामिल है।

सबसे बड़ी राहत OTS योजना के तहत दी गई है, जो अप्रैल से जून 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं की मदद करना है, जिन पर लंबे समय से बकाया बिल और भारी ब्याज का बोझ है। योजना के तहत यदि उपभोक्ता अपना मूल बकाया (Principal Amount) एकमुश्त जमा कर देते हैं, तो उन पर लगा 100% ब्याज और पेनल्टी माफ कर दी जाएगी।

Bengaluru Water Bill

Bengaluru Water Bill: 3 फीसदी बिल अपने-आप बढ़ा हुआ आएगा

- यह लाभ घरेलू, व्यावसायिक संस्थानों और अपार्टमेंट्स सभी को मिलेगा। उपभोक्ता BWSSB के स्थानीय कार्यालय या Sajala पोर्टल/ऐप के माध्यम से 'OTS Scheme' विकल्प चुनकर भुगतान कर सकते हैं।

- इसके साथ ही BWSSB ने पानी के बिल में 'ऑटोमैटिक एस्केलेशन क्लॉज' लागू किया है। नए नियम के अनुसार हर साल 1 अप्रैल को पानी की दरों में 3% की बढ़ोतरी अपने आप हो जाएगी।

- विभाग का कहना है कि बिजली और रखरखाव की बढ़ती लागत को देखते हुए यह कदम जरूरी है। यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के पानी के उपयोग (Consumption Charges) पर लागू होगी।

Water Bill: पानी के लिए पूरे करने होंगे नए नियम

इसके अलावा, नए नियमों के तहत शहर में सभी बोरवेल का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई उपभोक्ता अपने बोरवेल की जानकारी विभाग को नहीं देता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, बड़े अपार्टमेंट्स के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। जिन अपार्टमेंट्स में STP नहीं हैं या सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा।

कावेरी स्टेज-5 से मिलेगी शहर को बड़ी राहत

कावेरी स्टेज-5 परियोजना के तहत जून 2026 तक उन इलाकों में भी पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जो अब तक टैंकरों पर निर्भर थे। इन फैसलों से जहां एक ओर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पानी के उपयोग और प्रबंधन में अनुशासन भी बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+