Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा

Bengaluru Chennai Expressway: बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे देश के सबसे महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाला है। यह एक्सप्रेसवे 4-लेन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसे भविष्य में 8-लेन तक विस्तार करने की योजना है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा, जहां वाहनों की एंट्री और एग्जिट केवल निर्धारित पॉइंट्स से ही होगी।

इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर अधिकतम रफ्तार 120 किमी/घंटा तय की गई है, जिससे बेंगलुरु और चेन्नई के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी। वर्तमान में जहां इस रूट पर सफर करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं, वहीं एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 2 से 3 घंटे में तय की जा सकेगी।

Bengaluru Chennai Expressway

Bengaluru Chennai Expressway: लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगा एक्सप्रेसवे

- एक्सप्रेसवे को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए कई हाई-टेक सुविधाएं शामिल की गई हैं।

- इसमें वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एनिमल ओवरपास बनाए जा रहे हैं, ताकि जानवरों की आवाजाही बाधित न हो।

- इसके अलावा, दो बड़े टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय एरिया और आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु की सीमाओं पर हाई-टेक बॉर्डर चेक पोस्ट भी विकसित किए जा रहे हैं।

8 Lane Expressway होगा इसी साल शुरू

इस परियोजना को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि एक्सप्रेसवे के दिसंबर 2026 तक पूरी तरह चालू होने की संभावना है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय चुनौतियों और निर्माण की गति को देखते हुए इसके 2027 की शुरुआत तक पूरा होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। यह एक्सप्रेसवे बेंगलुरु और चेन्नई जैसे दो प्रमुख आर्थिक और आईटी हब को सीधे जोड़ेगा, जिससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। एक्सप्रेसवे दक्षिण भारत में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+