Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट
Aaj Ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि आगामी 24 से 48 घंटों में दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से पूरे देश का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। इसका व्यापक असर उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा और यहां पर आंधी-तूफान की आशंका है।
IMD के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव के चलते देश के लगभग 11 राज्यों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम खुशनुमा है लेकिन आज आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD ने यह भी बताया कि दिल्ली में 29 मार्च तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
Uttar Pradesh Ka Mausam: भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 मार्च तक आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मेरठ, सहारनपुर, नोएडा , लखनऊ, अयोध्या, बनारस में तेज बारिश के आसार हैं तो वही प्रयागराज, गोंडा, जौनपुर, चंदौली में मध्यम बारिश के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Forecast : कई राज्यों में बरसात के आसार, चलेंगी तूफानी हवाएं
बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 से 29 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर तेज बारिश हो सकती है और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मध्य भारत के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 28 मार्च के दौरान हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में रेन अलर्ट
राजस्थान के लिए मौसम अपडेट में 28 से 30 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान छिटपुट गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications