Tamil Nadu Elections 2026: AMMK के घोषणा पत्र में 120 वादे, किसानों-महिलाओं और युवाओं के लिए कई ऐलान
Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दल अपने-अपने घोषणापत्र और चुनावी वादों के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में एएमएमके (AMMK) ने 120 चुनावी वादों की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा पत्र के ऐलान के साथ यह भी कहा कि प्रदेश में इस बार एनडीए की सरकार बनेगी। तमिलनाडु की जनता अब हर हाल में डीएमके के परिवावरवाद वाले शासन से छुटकारा चाहती है।
पार्टी के महासचिव टीटीवी दिनाकरण (T. T. V. Dhinakaran) ने दावा किया कि AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के साथ सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को 99 प्रतिशत सीटें मिल गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु इस समय परिवारवाद के शासन में है और ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा गया।

AMMK Manifesto: युवा-महिला-किसान सबके लिए वादे
एएमएमके के घोषणा पत्र में किसानों को आर्थिक सहायता देने से लेकर महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर, युवाओं के लिए रोजगार के लिए ऋण सुविधा जैसे ऐलान किए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में निवेश आकर्षित करने से लेकर युवाओं के लिए शिक्षा में सहायता, महिला उद्यमियों, मछुआरों के लिए भी वादे किए गए हैं। एएमएमके इस बार एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।
Tamil Nadu Elections 2026: पार्टियों की ओर से कई लोक लुभावन ऐलान
चुनावी मौसम में सभी पार्टियों की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे हैं। AIADMK ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। पार्टी नेता पलनीसामी ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर महिलाओं को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को एकमुश्त ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। एआईएडीएमके के घोषणापत्र में पुरुषों के लिए मुफ्त बस यात्रा, साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने, किसानों के फसल ऋण माफ करने और धान के लिए बेहतर समर्थन मूल्य देने जैसे वादे भी शामिल हैं।
Tamil Nadu Elections: मुफ्त फ्रिज देने का वादा
साथ ही, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने की भी बात कही गई है। सबसे चर्चा में रहने वाला वादा हर राशन कार्ड धारक को एक फ्रिज देने का है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव में वादों की प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है। तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, जहां गठबंधन, घोषणापत्र और बयानबाजी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications