Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल
Bengaluru Nelamangala Medical College Video Viral: बेंगलुरु का एक ऐसा शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। बेंगलुरु रूरल के नेलामंगला के टी. बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर माइक पर खड़े होकर एक छात्रा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
छात्रा ने न सिर्फ सख्त विरोध किया, बल्कि क्लास खत्म होते ही सहपाठियों के साथ मिलकर प्रोफेसर को चप्पलों और घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। पूरा हंगामा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

Bengaluru Nelamangala Medical College Case: क्लास में क्या-क्या हुआ? वीडियो में सुनिए पूरा डायलॉग
वीडियो में प्रोफेसर (जिन्हें अब्दुल मोहम्मद बताया जा रहा है) माइक ऑन करके पूरे बैच के सामने बोलते दिख रहे हैं:- 'मैं अपने बैच की सबसे महत्वपूर्ण लड़कियों में से एक को शादी का प्रस्ताव देना चाहता हूं' फिर वे छात्रा का नाम लेते हैं। छात्रा तुरंत खड़ी हो जाती है और विरोध जताती है। प्रोफेसर दावा करते हैं कि 'तुमने मुझे I Love You कहा था... तुमने मुझे शादी का प्रस्ताव क्यों दिया? छात्रा दृढ़ता से जवाब देती है कि मैंने ऐसा नहीं कहा है... मैंने कब शादी का प्रस्ताव रखा था? माफ कीजिए?
प्रोफेसर फिर कहते हैं, 'यहां सीसीटीवी लगा हुआ है।'छात्रा ने कहा- 'मुझे वह दिखाओ।' छात्रा आगे कहती है, 'अगर आप बोलना चाहते हैं तो प्रधानाचार्य के पास जा सकते हैं। पूरा बैच आपके साथ आएगा।' बहस तेज होती जाती है। प्रोफेसर क्लास छोड़ते हुए कहते हैं, 'मैं तुमसे कल बात करूंगा।'छात्रा ने कहा-'मैं बात नहीं करना चाहती।' क्लास में माहौल तनावपूर्ण हो गया। अन्य छात्रों को भी बात पता चली और वे छात्रा के समर्थन में खड़े हो गए।
Medical College Professor Beaten Video Viral: बाहर निकलते ही उड़ा इश्क का भूत
क्लास खत्म होते ही स्थिति बिगड़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साई छात्रा अपने सहपाठियों के साथ प्रोफेसर पर टूट पड़ी। चप्पलों से मार, घूंसें और लातों की बौछार... प्रोफेसर को बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन हंगामा काफी बढ़ गया। कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कॉलेज पहुंची। अधिकारियों ने कहा है कि पूरा मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी सबूतों की जांच चल रही है। अभी तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
Why Professor Prapose Girl: क्यों किया प्रोफेसर ने ऐसा काम?
प्रोफेसर का दावा है कि छात्रा ने पहले उन्हें 'I Love You' कहा था, लेकिन छात्रा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रोफेसर का यह कदम किस आधार पर था। मेडिकल कॉलेज जैसे गंभीर माहौल में अध्यापक-छात्रा के बीच इस तरह का सार्वजनिक प्रपोज न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि पावर इम्बैलेंस और यौन उत्पीड़न के आरोप भी लग सकते हैं।
यह घटना शिक्षक-छात्र संबंधों की सीमा पर गंभीर सवाल खड़ी करती है। मेडिकल शिक्षा के दौरान जहां छात्र-छात्राएं दिन-रात पढ़ाई में जुटे रहते हैं, वहां ऐसे कांड पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications