Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरविंद केजरीवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कहा- सबके सहयोग से काम करेंगे

Recommended Video

    Arvind Kejriwal Ceremony Oath 2020: तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल |वनइंडिया

    नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के साथ ही उनकी कैबिनेट के 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई। पढ़िए शपथ ग्रहण समारोह का लाइव अपडेट।

    arvind kejriwal

    ये भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब इन दो राज्यों पर AAP की नजर, सामने आया केजरीवाल का बड़ा प्लान

    पढ़िए, अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव अपडेट:-

    LIVE Feed
    Feb 16, 2020, 12:50 PM IST

    हम होंगे कामयाब

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच से गाया गीत- हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास...
    Feb 16, 2020, 12:49 PM IST

    शिक्षा के लिए पैसे नहीं ले सकता

    मैं छोटे-छोटे बच्चों से शिक्षा के लिए पैसे नहीं ले सकता, मैं लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए पैसे नहीं ले सकता:
    Feb 16, 2020, 12:48 PM IST

    फ्री क्यों देता हूं

    कुछ लोग कहते हैं कि केजरीवाल फ्री क्यों देत है, मैं बताना चाहता हूं कि ये प्रकृति सबको सबकुछ फ्री देती है, एक मां का प्यार फ्री होता है, एक पिता का प्यार फ्री होता है, मैं भी अपना प्यार दिल्ली के लोगों को फ्री दे रहा हूं: अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:47 PM IST

    दिल्ली के निर्माता

    आज मेरे दोनों तरफ दिल्ली के निर्माता बैठे हैं, दिल्ली को मैं नहीं चलाता, दिल्ली को ये दिल्ली के निर्माता चलाते हैं
    Feb 16, 2020, 12:46 PM IST

    प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहता हूं

    मैंने प्रधानमंत्री जी को भी निमंत्रण दिया, वो व्यस्त हैं, लेकिन मुझे दिल्ली के विकास के लिए उनका भी आशीर्वाद चाहिए: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:45 PM IST

    केंद्र के सहयोग से सरकार चलाएंगे

    केंद्र के साथ मिलकर, केंद्र के सहयोग से दिल्ली को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:44 PM IST

    सभी के लिए काम करूंगा

    मैं सभी के लिए काम करूंगा, चाहे वह किसी भी पार्टी, किसी भी धर्म, जाति या समाज से हो: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:43 PM IST

    पूरी दिल्ली मेरा परिवार

    चुनाव खत्म हो गए हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किसे वोट दिया है, अब सभी दिल्लीवासी मेरा परिवार हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:42 PM IST

    एकमात्र कोशिश सबकी खुशी

    पिछले 5 वर्षों में, हमारा एकमात्र प्रयास हर दिल्लीवासी के लिए खुशी और राहत लाना रहा: अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:40 PM IST

    आज दिल्ली के हर परिवार की जीत

    यह जीत मेरी जीत नहीं है, यह दिल्ली के हर नागरिक की जीत है, यह दिल्ली के हर परिवार की जीत है: अरविंद केजरीवाल
    आज दिल्ली के हर परिवार की जीत
    Feb 16, 2020, 12:36 PM IST

    शपथ ग्रहण में बेबी मफलर मैन

    अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में पहुंचा बेबी मफलरमैन, नतीजों के दिन केजरीवाल लुक से बटोरीं थी सुर्खियां
    Feb 16, 2020, 12:34 PM IST

    दिल्ली के विकास के लिए कोशिश जारी रहेगी

    शपथ ग्रहण के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का भाषण, कहा- दिल्ली के विकास के लिए लगातार कोशिश करता रहूंगा
    Feb 16, 2020, 12:29 PM IST

    राजेंद्र पाल गौतम ने ली शपथ

    राजेंद्र पाल गौतम ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, दिल्ली की सीमापुरी सीट से विधायक हैं राजेंद्र पाल गौतम
    Feb 16, 2020, 12:26 PM IST

    इमरान हुसैन ने ली शपथ

    इमरान हुसैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, दिल्ली की बल्लीमारान सीट से विधायक हैं इमरान हुसैन
    Feb 16, 2020, 12:25 PM IST

    कैलाश गहलोत ने ली शपथ

    कैलाश गहलोत ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, दिल्ली की नजफगढ़ सीट से विधायक हैं कैलाश गहलोत, पिछली सरकार में भी मंत्री थे कैलाश गहलोत
    Feb 16, 2020, 12:23 PM IST

    गोपाल राय ने ली शपथ

    गोपाल राय ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, छात्र नेता के तौर पर रही है गोपाल राय की पहचान, दिल्ली की बाबरपुर सीट से विधायक हैं गोपाल राय
    Feb 16, 2020, 12:21 PM IST

    सत्येंद्र जैन ने ली शपथ

    सत्येंद्र जैन ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, दिल्ली की शकूर बस्ती सीट से विधायक हैं सत्येंद्र जैन, पिछली सरकार में भी मंत्री थे सत्येंद्र जैन
    Feb 16, 2020, 12:19 PM IST

    मनीष सिसोदिया ने ली शपथ

    मनीष सिसोदिया ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक हैं मनीष सिसोदिया
    Feb 16, 2020, 12:17 PM IST

    केजरीवाल ने ली सीएम पद की शपथ

    तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
    Feb 16, 2020, 12:12 PM IST

    शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रगान

    शपथ ग्रहण से पहले मंच पर हुआ राष्ट्रगान, अब सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं अरविंद केजरीवाल
    Feb 16, 2020, 12:10 PM IST

    सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंचीं

    मंच के सामने पहली पंक्ति में बैठे हैं अरविंद केजरीवाल की पत्नी, बेटी और माता-पिता
    Feb 16, 2020, 12:02 PM IST

    'जिसे आना हो वो आए'

    भाजपा ने कोई व्हिप जारी नहीं किया, जिसे शपथ ग्रहण समारोह में आना हो, वो आ सकता है: बिजेंद्र गुप्ता
    Feb 16, 2020, 11:59 AM IST

    भाजपा विधायक भी पहुंचे

    दिल्ली की रोहिणी सीट से भाजपा विधायक बिजेंद्र गुप्ता भी रामलीला मैदान पहुंचे, केजरीवाल को दी बधाई
    Feb 16, 2020, 11:56 AM IST

    उपराज्यपाल रामलीला मैदान पहुंचे

    उपराज्यपाल अनिल बैजल दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे, कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
    Feb 16, 2020, 11:55 AM IST

    मंच पर पहुंचे दिल्ली के भावी मंत्री

    मंच पर अरविंद केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी भावी मंत्री मौजूद
    Feb 16, 2020, 11:53 AM IST

    कुछ ही देर में शपथ ग्रहण

    मंच पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कुछ ही देर में उपराज्यपाल दिलाएंगे अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Feb 16, 2020, 11:49 AM IST

    रामलीला मैदान पहुंचे केजरीवाल

    दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कुछ ही देर में लेगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Feb 16, 2020, 11:46 AM IST

    केजरीवाल के माता-पिता पहुंचे

    दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे अरविंद केजरीवाल के माता-पिता, कुछ ही देर में केजरीवाल लेंगे सीएम पद की शपथ
    Feb 16, 2020, 11:34 AM IST

    थोड़ी देर में शपथ ग्रहण

    अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान के लिए निकल गए हैं, दोपहर 12.15 बजे वो सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
    Feb 16, 2020, 11:13 AM IST

    ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी

    चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
    READ MORE

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+