Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
Khamenei Viral Photo: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई इजरायल और अमेरिका की एयर स्ट्राइक में मारे जा चुके हैं। दुनिया भर में उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुप्रीम लीडर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह एक बच्चे को गोद लिए नजर आ रहे हैं और उस पर प्यार लुटाते भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग दावों का दौर है। कोई इसे उनकी पोती बता रहा है, तो किसी का कहना है कि यह बच्चा उनके परिवार का सदस्य है।
इजरायल और अमेरिका की एयर स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर के अलावा सेना के कई टॉप कमांडर्स की भी मौत हुई है। इसके अलावा, खामेनेई परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इसमें उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती भी शामिल हैं।

Khamenei Viral Photo: वायरल फोटो का सच
- खामेनेई की वायरल हो रही फोटो में दिखने वाला बच्चा उनके परिवार का सदस्य नहीं है। बच्चा इजरायली हमले में मारे गए ईरानी सैनिक हमजा जहांदीदेह के बेटे का है।
- अक्टूबर 2024 में इजरायल और ईरान के बीच जब संघर्ष हुआ था, तो उसमें हमजा की मौत हुई थी। खामेनेई इसके बाद उनके परिवार से मिले थे और उनके नवजात बेटे को गोद में लेकर उसके कान में अजान पढ़ी थी।
- इस्लामिक परंपरा में इसे शुभ कार्य की तरह माना जाता है और अक्सर बच्चों के जन्म के बाद और खास मौकों पर मौलवी या परिवार के सदस्य कान में अजान पढ़ते हैं।
- साल 2024 में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी और कई मीडिया समूहों ने भी इसे अपने यहां प्रकाशित किया था।
Israel Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में हालात अस्थिर
ईरानी स्टेट मीडिया ने86 वर्षीय सुप्रीम लीडर अली खामेनेई इन हमलों में मारे जाने की पुष्टि की है। हमलों में उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की खबरें आई हैं। ईरान ने 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और ऐलान किया है कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा। हजारों की संख्या में ईरान के शहरों पर लोग अपने सुप्रीम लीडर के पोस्टर लेकर उतर गए हैं। हालांकि, खामेनेई के आलोचकों की भी कमी नहीं है और दूसरे देशों में रहने वाले कई ईरानी समूहों ने मौत पर जश्न भी मनाया है।
फिलहाल मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है और इसका असर पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। खामेनेई की मौत 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद ईरान के लिए सबसे बड़ा संकट है, क्योंकि उत्तराधिकार पर सवाल उठ रहे हैं और देश में अस्थिरता बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications