PM Narendra Modi Qatar Call: पीएम मोदी ने कतर के 'अमीर' को किया कॉल, भारतीय समुदाय की तरफ से जताया आभार
PM Narendra Modi Qatar Call: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। पिछले एक दशक में भारत के संबंध कतर समेत मिडिल ईस्ट के देशों से काफी मजबूत हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कतर और भारत के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संकट और तनाव की स्थिति में भारत कतर के साथ मजबूती से खड़ा है। कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है।

PM Narendra Modi Qatar Call: पीएम ने कतर शासन का जताया शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बातचीत में उन्होंने कतर के अमीर का भारतीय समुदाय की चिंता करने और उन्हें संभव सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि कतर में लाखों की संख्या में भारतीय कामगार, आईटी और मेडिकल प्रोफेशनल काम करते हैं। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
PM Narendra Modi के फोन कॉल के कूटनीतिक संकेत गहरे
- पीएम मोदी ने कतर के अमीर का भारतीय समुदाय को दिए जाने वाले सहयोग के लिए आभार जताया है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम है।
- मौजूदा राजनीतिक हालात में भारत ने लगातार कूटनीतिक समाधान की वकालत की है। चाबहार पोर्ट में भारी निवेश के बावजूद भारत ने कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है।
- इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के सर्वोच्च नेताओं से फोन पर बातचीत की है। पीएम ने हिब्रू भाषा में ट्वीट कर इजरायल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान का समर्थक है। इस लिहाज से यह फोन कॉल बेहद महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications