Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी
Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद शहर में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है और एक इलाके से दूसरी जगह तक पहुंचने में पीक आवर्स में काफी समय लग जाता है। शहर के पॉश इलाकों जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स के बीच प्रस्तावित 10 किलोमीटर लंबी टनल रोड सबसे महत्वाकांक्षी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में से है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इस इलाके में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा। यह हाईवे पर बनने वाली देश की सबसे लंबी अंडरग्राउंड टनल होगी।
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य केबीआर नेशनल पार्क (केबीआर पार्क) के आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए पूरा किया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकेगी। बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स शहर का सबसे महंगा और पॉश इलाका माना है। इस इलाके में कई सेलिब्रिटी भी रहते हैं।

Hyderabad Tunnel Project: ट्रैफिक का दबाव होगा बड़े पैमाने पर कम
- योजना के अनुसार यह सुरंग जुबली हिल्स रोड नंबर 45 को बंजारा हिल्स रोड नंबर 12 से जोड़ेगी।
- प्रस्तावित मार्ग केबीआर पार्क जंक्शन से होकर एनएफसीएल जंक्शन और पुंजागुट्टा तक जाएगा, जिससे शहर के व्यस्त हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
- पहले इस क्षेत्र में छह मल्टी-लेवल फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव था, जिसके लिए करीब 1,500 पेड़ों की कटाई करनी पड़ती।
पर्यावरणीय चिंताओं और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरंग का विकल्प चुना गया है। इससे हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाए बिना यातायात का स्थायी समाधान खोजने की कोशिश की जा रही है।
Hyderabad Tunnel: 5,000 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट
चार-लेन वाली इस सुरंग का निर्माण टनल बोरिंग मशीन (TBM) की मदद से जमीन से लगभग 100 फीट नीचे किया जाएगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक परियोजना की लागत करीब ₹5,000 करोड़ हो सकती है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) फिलहाल इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की व्यावहारिक चुनौतियों पर रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
अगर यह योजना तय समय पर पूरी होती है, तो यह शहरी क्षेत्र में भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में शामिल हो सकती है। वर्तमान में देश की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक Dr. Syama Prasad Mookerjee Tunnel (9.2 किमी) है, जिसे यह परियोजना पीछे छोड़ सकती है।
Hyderabad Road Tunnel: ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया
इस बीच, 27 फरवरी 2026 से जुबली हिल्स चेकपोस्ट और बंजारा हिल्स रोड नंबर 2 के पास H-CITI परियोजना के तहत स्टील फ्लाईओवर और अंडरपास के लिए पिलर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में यह टनल परियोजना एक बड़ा कदम मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications