Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार

क्रिकेट जगत से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) सऊदी अरब में फंस गए हैं। मुशफिकुर पवित्र उमराह करने के लिए मक्का गए थे, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच अचानक शुरू हुए युद्ध जैसे हालातों ने उनकी वापसी का रास्ता रोक दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुशफिकुर रहीम अपनी उमराह यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटने वाले थे। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मुशफिकुर को जेद्दा एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा है, क्योंकि कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें फिलहाल रोक दी हैं।

mushfiqur rahim

मिडिल ईस्ट में छिड़े इस सैन्य विवाद ने पूरी दुनिया के विमानन क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। बांग्लादेशी मीडिया और 'आज तक' के अनुसार, मुशफिकुर सुरक्षित हैं, लेकिन अनिश्चितता के माहौल के कारण उनके परिवार और फैंस की चिंता बढ़ गई है। इस वॉर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी और इजराइल ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे बड़े स्तंभों में से एक हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। जेद्दा में फंसे होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

मुशफिकुर रहीम के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े उनकी निरंतरता और अनुभव की कहानी खुद बयां करते हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (Test, ODI, T20I) को मिलाकर कुल 15,805 रन बनाए हैं, जो उन्हें बांग्लादेश का एक महान बल्लेबाज बनाता है।

  • वनडे: रहीम ने 274 मैचों में सबसे ज्यादा 7,795 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं।
  • टेस्ट: खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने 100 मैचों में 6,510 रन जड़े हैं। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 219* रन है और उनके नाम 13 शतक दर्ज हैं।
  • टी20: फटाफट क्रिकेट में उन्होंने 102 मैचों में 1,500 रन पूरे किए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+