Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
Silver Price Today 1 March 2026: मार्च की शुरुआत चांदी के बाजार में जबरदस्त हलचल के साथ हुई है। वीकली बेसिस पर सिल्वर में करीब 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेज छलांग दर्ज की गई है। 1 मार्च 2026 की सुबह चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों दोनों की धड़कनें तेज हो गईं।
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 2,500 रुपये टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी, जबकि इससे पहले यह 2,70,500 रुपये पर बंद हुई थी। All India Sarafa Association के मुताबिक टैक्स सहित यही स्तर रहा। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स 2,74,389 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो पिछले कारोबारी दिन 2,74,998 रुपये पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। Indian Bullion and Jewellers Association के मुताबिक शुक्रवार शाम तक स्पॉट रेट 2,66,700 रुपये प्रति किलो रहा और चूंकि शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहता है, यही भाव मान्य है। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार कीमत बढ़कर 2,95,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
Silver Price In India: 1 मार्च 2026 को देश के 26 बड़े शहरों में चांदी का भाव
🔹दिल्ली: ₹2,950 (10 ग्राम)| ₹29,500 (100 ग्राम)| ₹2,95,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹कोलकाता: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹पटना: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹लखनऊ: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹मेरठ: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹कानपुर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹गाजियाबाद: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹अयोध्या: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹नोएडा: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹गुरुग्राम: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹चेन्नई: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹चंडीगढ़: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹जयपुर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹लुधियाना: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹गुवाहाटी: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹इंदौर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹अहमदाबाद: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹सूरत: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹वडोदरा: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹नागपुर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹पुणे: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹नासिक: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹बैंगलोर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹भुवनेश्वर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹कटक: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹केरल: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹रायपुर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹हैदराबाद: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
पीटीआई के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और सेफ हेवन खरीदारी से चांदी को मजबूत सपोर्ट मिला है। MCX फ्यूचर्स 2.6 से 2.7 लाख रुपये प्रति किलो की ऊपरी रेंज में बना हुआ है। अमेरिका के अहम आर्थिक आंकड़े और US-ईरान वार्ता के अगले दौर से पहले बाजार का रुख सतर्क है। सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से मजबूत औद्योगिक मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन सपोर्ट मजबूत दिख रहा है।
कैसे तय होते हैं चांदी और सोने के दाम?
भारत में कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग पर निर्भर करती हैं। MCX जैसे एक्सचेंज पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग भी घरेलू बाजार को दिशा देती है। वैश्विक भू राजनीतिक घटनाएं और औद्योगिक मांग कीमतों में तेजी या गिरावट ला सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications