Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर टी20 विश्व कप के इस बेहद रोमांचक सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कैरेबियाई पावर-हिटर्स ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए भारत ने 5 विकेट से लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन असली धमाका मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने किया। रोस्टन चेज ने पारी को आधार देते हुए 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि शाई होप ने 32 रनों की सधी हुई पारी खेली। हालांकि, पारी के अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भारतीय आक्रमण को तहस-नहस कर दिया।

aaj ka match kon jeeta

होल्डर ने मात्र 22 गेंदों में नाबाद 37 रन कूट डाले, जिसमें उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट जड़े। वहीं पॉवेल ने भी उनका भरपूर साथ निभाते हुए 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। इन दोनों के बीच हुई तूफानी साझेदारी के दम पर ही वेस्टइंडीज अंतिम 5 ओवरों में तेजी से रन बटोरने में सफल रहा।

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाया। बुमराह ने शानदार स्पेल डालते हुए 2 विकेट झटके, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन का बल्ला भी १०८ के निजी स्कोर पर खामोश हो गया। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढाया लेकिन सूर्या 18 के निजी स्कोर पर चतले बने। उधर सैमसन अपना काम करते रहे और फिफ्टी जमाने में सफल रहे। 12 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 104 रन था।

तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट हो गए। हालांकि वह तेज खेले और 15 गेंदों में 27 के स्कोर पर आउट हो गए। सैमसन पारी आगे बढाते चले गए और हार्दिक पांड्या भी साथ रहे, दोनों मिलकर स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 166 तक लेकर चले गए। इस बीच हार्दिक पांड्या 14 गेंदों में 17 रन बना चलते बने और भारत को अंतिम 10 गेंदों में 17 की दरकार थी। इस बीच शिवम दुबे ने दो चौके जड़कर काम कर दिया और अंतिम ओवर में जीतने के लिए 7 रन की जरूरत थी। संजू सैमसन ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर वेस्टइंडीज का सपना तोड़ दिया। इसके बाद सैमसन ने चौका जड़कर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाकर छठी बार टी20 विश्व को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, इस दौरान 12 चौके और 4 छक्के जड़े। भारत का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मैच होगा, 5 मार्च को मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+