IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
IND vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की चार सबसे मजबूत टीमें भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई और कोलकाता के मौसम को लेकर चिंताएं भी बनी हुई हैं। नॉकआउट मुकाबलों में अगर बारिश खेल बिगाड़ती है, तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा?
क्या सेमीफाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे (IND vs ENG T20 World Cup 2026)
इसके लिए आईसीसी (ICC) के नियम बेहद स्पष्ट हैं, जो सुपर-8 के प्रदर्शन को आधार बनाते हैं। आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए 'रिजर्व डे' का प्रबंध किया है। नियमानुसार, यदि मैच वाले दिन (5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड और 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड) खराब मौसम के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता है, तो अगले दिन वहीं से मैच शुरू किया जाएगा जहां वह रुका था।

भारत-इंग्लैंड मैच पर रहेगी नजर
ग्रुप स्टेज के विपरीत नॉकआउट मैचों में परिणाम निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है। यदि रिजर्व डे पर भी भारी बारिश के कारण 10-10 ओवर का खेल संभव नहीं हो पाता, तब आईसीसी 'स्टैंडिंग्स रूल' लागू करेगी। 5 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला भारत और इंग्लैंड का मुकाबला तकनीकी रूप से बेहद अहम है।
बिना खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, यदि सेमीफाइनल मैच पूरी तरह धुल जाता है और रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता तो वह टीम फाइनल में पहुंचेगी जिसने सुपर-8 राउंड में अपने ग्रुप में टॉप किया था। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी। भारतीय टीम ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था। यदि यह सेमीफाइनल रद्द होता है, तो सुपर-8 में बेहतर स्थिति होने के कारण इंग्लैंड सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगा और टीम इंडिया बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
यही नियम पहले सेमीफाइनल (ईडन गार्डन्स, 4 मार्च) पर भी लागू होगा। दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 के ग्रुप-1 में टेबल टॉपर रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications