Vada Pav Girl :'रिश्तों का मजाक बना दिया', चंद्रिका ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा लेकिन भड़क गए लोग, क्यों?
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पहचान बनाने वाली और 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पति युगम गेरा ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए कहा था कि 'तू नए आशिक के साथ घूम', जिसके बाद सोशल मीडिया पर तूफान मच गया था।
लेकिन चंद्रिका दीक्षित की ओर से इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर कहा नहीं गया था लेकिन अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। आपको बता दें कि चंद्रिका के मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है, वो कोई और नहीं बल्कि उनके बड़ा पाव का ही एक ग्राहक सैफी है।

दरअसल चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला की तरह सिर को दुपट्टे से ढ़का हुआ है, वो वीडियो में सभी को 'अस्सलाम वालेकुम' कहती हैं तो वहीं उनके पीछे एक व्यक्ति तिलक लगाए खड़ा है और वो सबको हाथ जोड़कर 'जय श्री महाकाल' कहता है।
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Video: चंद्रिका ने किया 'मिस्ट्री मैन' का खुलासा
मिस्ट्री मैन आगे कहता है, 'जिसको आप अब तक चंद्रिका बानो कहते आए हो, वो कोई और नहीं, बल्कि चंद्रिका दीक्षित ही है' इसके बाद चंद्रिका दीक्षित कहती हैं कि 'जिसको आप मिस्ट्री मैन कह रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि ये सैफी है।'
Chandrika Dixit Video: 'इंसानियत सबसे बड़ा धर्म'
सैफी और चंद्रिका ने मिलकर एक संयुक्त संदेश दिया 'अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता देखते हैं ना, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है इसे साइड करना होगा। करके देखो, तो तुम्हें पता चलेगा कि इससे बढ़िया धर्म नहीं और जिस धर्म में हम हैं, एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं।'

Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband:पति युगम गेरा ने चंद्रिका से मांगी माफी
जहां चंद्रिका ने इस तरह का वीडियो शेयर किया वहीं दूसरी ओर चंद्रिका के पति युगम गेरा ने 'द मानस शो' पॉडकास्ट पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि' वड़ा पाव व्यवसाय का आइडिया हम दोनों का था और उनके पहले वीडियो को 30 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिले थे। मैं शादीशुदा हूं लेकिन थोड़ा बहक गया था और जब तक एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आई होप, अगर चंद्रिका ये देख रही है तो मुझे माफ कर दे।'

'मिस्ट्री मैन' सैफी एक मिस्त्री, पति ने किया खुलासा
'मिस्ट्री मैन' सैफी के बारे में युगम ने बताया कि 'वह मिस्त्री का काम करता था। युगम और सैफी की मुलाकात हुई जब युगम रैपिडो चला रहे थे तब एक एक ग्राहक के तौर पर हुई थी। मैं अपनी गलती की वजह से घर से बाहर रह रहा हूं और अपनी हरकत पर बहुत शर्मिंदा हूं।'
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Viral Video: 'ये सब पब्लिसिटी के लिए रिश्तों का मजाक उड़ाते हैं'
हालांकि सोशल मीडिया पर लोग 'वड़ा पाव गर्ल' और उसके पति पर बुरी तरह से नाराज हो गए हैं और जमकर दोनों की क्लास लगा रहे हैं, कह रहे हैं 'ये सब पब्लिसिटी के लिए रिश्तों का मजाक उड़ाते हैं, इन्हें तो बॉयकॉट कर देना चाहिए।' हालांकि युगम ने साफ किया कि 'ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था' लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा।
कौन हैं Chandrika Dixit ?
चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली एक साधारण महिला थीं, जो अपने संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर सोशल मीडिया पर 'बड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। सड़क किनारे वड़ा पाव बेचने से शुरू हुई उनकी कहानी ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपने ठेले पर वड़ा पाव बेचते हुए नजर आईं। उनके आत्मविश्वास, साफगोई और संघर्ष की कहानी ने लोगों को प्रभावित किया। बिग बॉस ओटीटी 3 से वो घर-घर में लोकप्रिय हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications