Chandra Grahan 2026 Pics:'दिल्ली से लखनऊ तक',भारत में कई जगहों पर दिखा BLood Moon,देखें तस्वीरें
Chandra Grahan 2026 Pics: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को पूरे देश में नजर आया, दिल्ली , बेंगलुरु, असम की सुंदर तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि साल 2026 में लगा चंद्र ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
चंद्रमा मन, भावनाओं, माता और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह है। जब चंद्रग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव व्यक्ति के मन, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर साफ दिखाई देता है।
Chandra Grahan 2026 Pics: भारत में कई जगहों पर दिखा BLood Moon
दिल्ली: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू; इंडिया गेट के पास से चांद के नज़ारे।
#WATCH | Delhi: The partial Lunar eclipse begins; Visuals of the moon from near India Gate pic.twitter.com/zf993YQm3b
— ANI (@ANI) March 3, 2026
पश्चिम बंगाल: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू; कोलकाता के पास से चांद के नज़ारे।
#WATCH | West Bengal: The partial Lunar eclipse begins; Visuals of the moon from near Kolkata pic.twitter.com/XNEQsHGsoh
— ANI (@ANI) March 3, 2026
असम: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू; गुवाहाटी से चांद के नज़ारे।
#WATCH | Assam: The partial Lunar eclipse begins; Visuals of the moon from Guwahati pic.twitter.com/iiDgtp9eXX
— ANI (@ANI) March 3, 2026
चंडीगढ़: पूरे शहर में चंद्र ग्रहण के दौरान आसमान में ब्लड मून की रोशनी दिखाई दी।
VIDEO | Chandigarh: Blood Moon lights up the sky as the lunar eclipse is witnessed across the city.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC)#LunarEclipse #LunarEclipse2026 pic.twitter.com/DdGGcVAYU7
उत्तर प्रदेश: आंशिक चंद्र ग्रहण चल रहा है लखनऊ के पास से चांद के नज़ारे।
#WATCH | Uttar Pradesh: The partial Lunar eclipse is underway; Visuals of the moon from near Lucknow. pic.twitter.com/4oqGNY6LBd
— ANI (@ANI) March 3, 2026
बेंगलुरु में दिखा Blood Moon

ग्रहण के दौरान सूतक काल में कई नियमों का पालन किया जाता है लेकिन जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होता है, लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है-अब क्या करें?
Chandra Grahan 2026 Khatam: अब क्या करें?
जैसे ही ग्रहण समाप्त हो, पूरे परिवार को स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मंदिर की सफाई करें, चंद्र ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व होता है, चावल, दूध या सफेद पेड़े का दान करें। तुलसी माता की पूजा करें और नया और शुद्ध भोजन बनाकर ही ग्रहण करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाएं भी स्नान करें और भगवान का ध्यान करें।
Chandra Grahan 2026 Meaning:'दो लोगों के बीच में तीसरे को जगह नहीं मिलनी चाहिेए'
चंद्र ग्रहण हमें यह सिखाता है कि अंधकार स्थायी नहीं होता। जैसे ग्रहण खत्म होता है और चांद फिर से अपनी रोशनी बिखेरता है, वैसे ही जीवन की कठिनाइयां भी समाप्त हो जाती हैं। ये हमें ये भी सिखाता है कि जब दो लोगों के बीच में कोई तीसरा आता है तो चीजें बिगड़ जाती हैं इसी तरह से जीवन के रिश्ते हैं, इन्हें आप संभालकर रखिए और अपने संबंधों में किसी तीसरे को जगह ना दें।
दूसरा Chandra Grahan कब लगेगा?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा और ये भी भारत में नजर नहीं आएगा।। भारतीय समयानुसार ये ग्रहण रात 9:04 PM से सुबह 4:25 AM बजे तक रहेगा, यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड में ये नजर आएगा, इसका सूतककाल भारत में प्रभावी नहीं होगा इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications