कुमार विश्वास के पक्ष में आयी आप, आरोपों को कहा बेबुनियाद
नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी नेता कुमार विश्वास के खिलाफ पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ प्रेम प्रसंग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
आप नेता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि कुमार विश्वास के महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात आधारहीन है। महिला ने शिकायत में खुद सोशल मीडिया पर उसको बदनाम करने के लिए चार लोगों का नाम लिया है। इन बेबुनियाद खबरों से हमारे परिवार दुखी होते हैं।
गौरतलब है कि कवि और राजनेता कुमार विश्वास को महिला आयोग की ओर से 'आप' महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर नोटिस मिला है क्योंकि महिला का कहना है कि उसके और कुमार विश्वास के अवैध संबंधों की अफवाओं ने उसका घर उजाड़ दिया है और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। उसने इस संदर्भ में अरविंद केजरीवाल से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई मदद उसकी नहीं की और इसलिए उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।













Click it and Unblock the Notifications