Aaj Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE: 'कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद का समर्थन किया'

Aaj Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE: इस वक्त की प्रमुख खबरें निम्नलिखित हैं...

  • केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, सवार थे पायलट समेत 7 यात्री
  • प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी आज साइप्रस में, कनाडा और क्रोएशिया की पांच दिवसीय यात्रा पर पीएम
  • दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश
  • इजरायल ने अपने नागरिकों को सुरक्षित जगहों के करीब रहने का निर्देश दिया

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE

LIVE Feed
Jun 15, 2025, 1:04 PM IST

'कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद का समर्थन किया'

2008 में मुंबई में धमाके हुए, 175 लोग मारे गए और 350 से ज़्यादा घायल हुए. इसके बाद भी भारत ने हमला नहीं किया क्योंकि 2009 का चुनाव होने वाला था. इसके बाद भारत पूरी दुनिया के दबाव में आया और जनवरी में आसिफ अली जरदारी से बात की...जब चुनाव नतीजे आए और कांग्रेस ने 2004 के मुक़ाबले ज़्यादा सीटें जीतीं, तो जून में शंघाई सम्मेलन के दौरान रूस में जरदारी से फिर बात की...शिमला समझौते के बाद पहली बार जुलाई 2009 में अमेरिका, सऊदी अरब और सभी मुस्लिम देशों के दबाव में भारत ने शर्म अल शेख में समझौता किया और पहली बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने माना कि भारत में आतंकवाद और पाकिस्तान में आतंकवाद एक ही है...कांग्रेस ने सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद का समर्थन किया, पाकिस्तान का समर्थन किया और उसके बाद 2011 में शर्म अल शेख में दिए गए इस बयान के बाद पाकिस्तान ने 2011 में मुंबई में बम धमाका किया जिसमें फिर से 26 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हुए. 300 लोग घायल हुए। कांग्रेस को इतिहास सीखने की जरूरत है, उन्हें इतिहास बताने की कोई जरूरत नहीं है: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
Jun 15, 2025, 12:09 PM IST

ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैडिंग

एक ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।
Jun 15, 2025, 11:34 AM IST

करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच सेवा में देरी

करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच सेवा में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य: डीएमआरसी
Jun 15, 2025, 11:34 AM IST

Air India Crash: अब तक कितने DNA सैंपल लिए गए?

Air India Crash:अब तक कितने DNA सैंपल लिए गए? विजय रूपाणी के शव की शिनाख्त हो पाई या नहीं, जानें अपडेट
Jun 15, 2025, 11:32 AM IST

अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो ईरान ने सोचा नहीं होगा: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो ईरान ने सोचा नहीं होगा: डोनाल्ड ट्रंप
Jun 15, 2025, 10:23 AM IST

अमित शाह आज 60244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
Jun 15, 2025, 10:21 AM IST

हेलीकॉप्टर में कुल 6 यात्री और एक पायलट सवार थे: सीईओ सोनिका

सुबह करीब 5:30 बजे हमें सूचना मिली कि श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर नहीं मिल रहा है। कुछ देर बाद पता चला कि गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव अभियान जारी है, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हेलीकॉप्टर में कुल 6 यात्री और एक पायलट सवार थे: सीईओ सोनिका
Jun 15, 2025, 9:40 AM IST

मुर्शिदाबाद में तैनात BSF जवान की हत्या

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में तैनात BSF जवान की ड्यूटी के दौरान सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या की
Jun 15, 2025, 9:38 AM IST

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना

आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA)
Jun 15, 2025, 9:37 AM IST

आखिर अमिताभ के पीछे क्यों पड़े यूजर्स? क्या है मामला?

Air India crash: 'आप की उम्र हो गई है', आखिर Amitabh Bachchan के पीछे क्यों पड़े यूजर्स? क्या है मामला?
Jun 15, 2025, 9:37 AM IST

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट- 7 लोगों की हादसे में गई जान

Kedarnath helicopter crash update: 23 माह की बच्ची समेत 7 लोगों की हादसे में गई जान, सामने आया हादसे का VIDEO
Jun 15, 2025, 8:41 AM IST

Mausam: दिल्ली में आंधी-तूफान, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-तूफान, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
Jun 15, 2025, 8:41 AM IST

सूर्य का मिथुन में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya ka Rashi Parivartan: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Jun 15, 2025, 8:40 AM IST

राजा रघुवंशी का हनीमून, जानिए सोनम ने क्यों ले गई थी शिलॉन्ग

Indore News: राजा रघुवंशी का हनीमून, सोनम ने क्यों ले गई शिलॉन्ग, जानिए सनसनीखेज साजिश का चौंकाने वाला खुलासा
Jun 15, 2025, 8:40 AM IST

JK:जानिए 17 जून को पहलगाम में क्या होने वाला है?

JK:अमरनाथ यात्रा से पहले LG मनोज सिन्हा बड़ा ऐलान, जानिए 17 जून को पहलगाम में क्या होने वाला है?
Jun 15, 2025, 8:39 AM IST

केदारनाथ के गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

Kedarnath dham में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत
Jun 15, 2025, 8:38 AM IST

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत,CM ने जताया दुख

केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, सवार थे पायलट समेत 6 यात्री, सीएम धामी ने जताया शोक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+