Surya ka Rashi Parivartan: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Surya ka Rashi Parivartan: सूर्य आज सुबह 6:43 बजे बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने कर गया है। सूर्य 16 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाला है। इस एक महीने के दौरान मिथुन राशि का सूर्य बुधादित्य योग के समान शुभ फल देने वाला है।
जिन लोगों के सरकारी कामकाज अब तक अटके हुए हैं, वे फटाफट होने वाले हैं। बुध की राशियों मिथुन-कन्या और सूर्य की राशि सिंह पर इस योग का विशेष शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो वहीं मेष, तुला, मीन की तो किस्मत खुलने वाली है।

राशियों पर प्रभाव (Surya ka Rashi Parivartan)
- मेष : तीसरे भाव में सूर्य का आना पारिवारिक दृष्टि से शुभ है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। काम तेजी से होंगे।
- वृषभ : दूसरे भाव का सूर्य सरकारी सेवा क्षेत्र से लाभ दिलाएगा। धन आएगा। सरकारी ठेके लेने वालों को लाभ मिलेगा।
- मिथुन : सूर्य लग्न में रहने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सुख प्राप्त होगा। मानसिक-शारीरिक रोग दूर होंगे।
- कर्क : द्वादश का सूर्य खर्च अधिक करवाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। नेत्र और मानसिक पीड़ा आएगी।
नए कामकाज मिलेंगे (Surya ka Rashi Parivartan)
- सिंह : एकादश का सूर्य धन लाभ देगा। अटके काम चलने लगेंगे। नए कामकाज मिलेंगे। सम्मान और सुख में वृद्धि होगी।
- कन्या : दशम का सूर्य कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ देने वाला है। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। धन आएगा। पैतृक संपत्ति मिलेगी।
- तुला : भाग्य को बल मिलेगा। नौकरी में बड़ा पद मिलेगा। कारोबार नई ऊंचाई पर जाएगा। धन, सम्मान, संपत्ति मिलेगी।
- वृश्चिक : अष्टम सूर्य शारीरिक कष्ट देगा। यात्रा में हानि, वाहन दुर्घटना, कष्ट, परिवार में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।
- धनु : सप्तम का सूर्य वैवाहिक जीवन के लिए ठीक है, किंतु विवाद होंगे। व्यापारिक साझेदारों से विवाद हो सकता है।
जानिए किसको मिलेगा संपत्ति और वाहन सुख? (Surya ka Rashi Parivartan)
- मकर : नेत्र और मस्तिष्क संबंधी रोग परेशान करेंगे। सिरदर्द, माइग्रेन से परेशान रहेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
- कुंभ : पंचम का सूर्य उच्च शिक्षा में सफलता दिलाएगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। संतान से अनबन रहेगी।
- मीन : सुख स्थान में सूर्य आना लाभदायक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति और वाहन सुख मिलेगा। प्रेम बढ़ेगा।
क्या उपाय करें (Surya ka Rashi Parivartan)
जिन राशियों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर ठीक नहीं है, या जिन लोगों के लिए ठीक भी है तो भी सभी राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए। सूर्य यंत्र की स्थापना अपने घर में करें और उसका नित्य पूजन करें। लाल चंदन की माला गले में पहनें।












Click it and Unblock the Notifications