Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-तूफान, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की मार सह रही दिल्ली में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है, इस वक्त यहां पर तेज हवाएं चल रही है, बारिश की वजह से भट्टी बनी राजधानी को फिलहाल काफी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'आज दिल्ली एमसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है और अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर निकलते से बचें।'
आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 14 जून के बाद दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल मौसम का ये हाल रविवार-सोमवार तक रहने की उम्मीद है लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश से लोगों को आने-जाने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।

आज अधिकतम तापमान 36- 37 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 24-25 के बीच रह सकता है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में मामूली सुधार आया है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 139 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -139 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली - 119 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -140 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 129 एक्यूआई-
- एफ मुंडका, दिल्ली - 125 एक्यूआई -
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है, वहीं दूसरी ओर यूपी में भी हालात बदलने के आसार हैं। झांसी, ललितपुर में आज हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, मेरठ, अयोध्या में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, उन्नाव में हल्की बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
श्रीगंगानगर, बीकानेर में तो गर्मी का तांडव आज भी जारी रहेगा। राज्य के कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम तक कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications